उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गएl रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई, बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गएl हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैl जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने इस भूकंप की जानकारी दी और बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गईl
Author: Onnu
इंदौर – भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत ने इंदौर में…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन हो जाएगा।जयपुर के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर भी रहेंगे। भोपाल में वे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
देहरादून।आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ सुनी।जहां कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से हम सभी देशवासियों को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है।आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। हम अपने कर्तव्य निभाते हुए ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सरहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने नैनीताल के युवाओं द्वारा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों…
देहरादून। देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की दो पत्ती की टीम ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन फिल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली…
नई दिल्ली – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति की परिचयात्मक बैठक होगी। बैठक में रोडमैप और हितधारकों के साथ परामर्श के तौर तरीकों पर चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार की बैठक परिचयात्मक होगी और सदस्य इस रोडमैप पर चर्चा करेंगे कि समिति को दिए गए जनादेश का पालन कैसे किया जाए। एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने दो सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। कानून मंत्रालय ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की थी।…
देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियो को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारणी की भी मांग की। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा…
देहरादून।भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुम्हार समाज के हस्तशिल्पकार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज देहरादून के जिलाधिकारी सोनिका से विशेष विषय पर चर्चा करने के लिए भेंट की। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की चकराता रोड पर ईदगाह कुमार मंडी है जहां पर अधिकांश परिवार कुमार प्रजापति समाज से आते हैं जिनका विशेष व्यापार एवं परिवार का भरण पोषण मात्र हाथ के द्वारा मिट्टी के बर्तनों एवं मुर्तियां पर आधारित होता है परंतु पिछले कुछ वर्षों से इन बर्तनों और मिट्टी की मूर्तियों को बनाने के लिए विशेष…
