Author: Onnu

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है, बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समिट एक प्रकार से दुनिया भर की अलग-अलग संसदीय प्रथाओं का महाकुंभ है।पीएम मोदी ने कहा, ‘अगले साल भारत में फिर एक बार आम चुनाव होने जा रहा है। मैं P20 शिखर सम्मेलन में आए आप सभी प्रतिनिधियों को अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखने के लिए अग्रिम निमंत्रण देता हूं। भारत को आपकी फिर से मेजबानी करने में बहुत खुशी होगी। पीएम…

Read More

रुद्रप्रयाग – अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया।शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के केदारनाथ धाम पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की यहां भीड़ लग गई। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना मंदिर में की और इसके बाद कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यालय के मुताबिक, भारत की जी20 की अध्यक्षता की व्यापक रूपरेखा के तहत संसद द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। भारत की जी20 की अध्यक्षता की तरह ही नौवें पी20 सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है।

Read More

देहरादून  – ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इज़राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्यवाद् दिया। शुक्रवार सुबह इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गयाl उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा…

Read More

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को लगभग 04 हजार 200 करोड़ रूपये की सौगात दी। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्य की 23 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य की जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 21 हजार 398 पॉलीहाउस निर्माण, उच्च घनत्व वाले सघन सेब बागानों की योजना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 02 लेन एवं ढलान उपचार के 05 कार्य, राज्य में 32 पुलों का निर्माण, एसडीआरएफ के तहत अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे और बचाव उपकरणों को मजबूत करना, देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का अपग्रेडेशन, बलियानाला, जनपद नैनीताल में भूस्खलन की रोकथाम हेतु…

Read More

देहरादून – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मुकेश अंबानी के साथ उनके पुत्र अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट और समधन भी दर्शन को पहुंचे,उन्होंने बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशि का चेक दान दिया। मुकेश अंबानी का बदरीनाथ व केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी ने स्वागत किया। मुकेश अंबानी पहले बदरीनाथ और उसके पश्चात केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुकेश अंबानी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।…

Read More