देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर है। बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट…
Author: Onnu
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रूप से एक नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई। ये तीनों परियोजनाएं भारत की सहायता से क्रियान्वित की गई हैं। इनमें अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-तीन, परियोजना शामिल हैं। अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना को भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित किया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद हरिद्वार के असिंचित क्षेत्रों हेतु गंग नहर से 665 क्यूसेक जल सिंचाई हेतु उत्तराखण्ड राज्य को उपलब्ध कराये जाने का पुनः अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी कहा कि जनपद हरिद्वार के तीन विकासखण्डों के 74 गांवों की 18280 हैक्टेयर असिंचित भूमि में सिंचाई सुविधा प्रदान करने हेतु 35 कि0मी0…
देहरादून – राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु कल 1-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
हरिद्वार – हरिद्वार जिले में आज से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत लालढांग के होली एंजल्स स्कूल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने किया। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग जाएगा। वहीं, सुबह बिना स्थाई निवास प्रमाणपत्र के पहुंचे कुछ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांडेय ने बताया कि खेल महाकुंभ में करीब 40 हजार खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पिछली बार न्याय पंचायत…
देहरादून – सीएम धामी ने कहा की विविध संस्कृतियों को अपने आँचल में समेटे हुए शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुँवर ब्रिजेश सिंह एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हेतु आप सभी का हृदयतल से आभार l
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु आजीवन संघर्ष करने वाले, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के धनी “भारत रत्न” सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। मंगलवार सुबह ही वे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। यहां उन्होंने देश के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी इस दौरान रैंप से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बराबर गए और वहां से सरदार पटेल को फूल चढ़ाए। इससे पहले पीएम मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी तक…
देहरादून : शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से शनिवार को सायं पांच बजे इसे हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री…
