Author: Onnu

नई दिल्ली – सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता बुधवार सुबह संसद परिसर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह भारत के संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि उनके संघर्षों ने लाखों लोगों के भीतर उम्मीद जगाई है।वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने भी बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार, देहरादून में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,  प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

Read More

देहरादून : डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ 23 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा में  ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं और अनेक नीतियों को…

Read More

नई दिल्ली – सोमवार को भारत दौरे पर पहुंचे केन्याई राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि केन्याई राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। केन्या के किसी राष्ट्रपति की बीते छह सालों में यह पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करना है। इस दौरान केन्या के राष्ट्रपति ने कहा कि ‘भारत और केन्या बहुत अच्छे दोस्त हैं। केन्या की आजादी से पहले से हमारे बीच विभिन्न स्तरों पर राजनयिक संबंध थे। मैं राष्ट्रपति…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शासकीय आवास पर देहरादून में होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को उत्तराखण्ड आने वाले अतिथियों के उचित रहन-सहन की व्यवस्था के साथ ही इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल मार्गदर्शन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में मिलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही आज उत्तराखण्ड…

Read More

नई दिल्ली – लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज पांच दिसंबर को होगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है।

Read More

देहरादून – प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जी.आई. प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं। अब तक उत्तराखण्ड के कुल 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। राज्य को जो 18 नए जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती शामिल है। इसके अलावा कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण…

Read More

देहरादून  –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आहूत कैबिनेट बैठक के फैसले… • सिलक्यारा रेस्क्यू मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव तथा तीन राज्यों में जीत पर पीएम को बधाई संदेश दिया जाएगा। • महिला बाल विकास नंदा देवी कन्या धन योजना के तहत छूटे हुए लोगों के लिए 52 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। • ड्राइविंग टेस्ट में अब 100 रुपए का यूजर चार्ज देना होगा जो किसी भी बैंक में जमा हो सकेगा। • लेख पत्रों का निबंधन अब वर्चुअल भी हो सकेगा। अब रजिस्ट्री के लिए यदि कोई न आना चाहे…

Read More

हैदराबाद – तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है। हादसे के वक्त विमान में एक ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन…

Read More