Author: Onnu

खेल – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर तीस मिनट से शुरू होगा। इससे पहले कल गबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Read More

देहरादून : राज्य सरकार ने मिनिस्टीरियल संवर्ग के ‘मुख्य प्रशासनिक अधिकारी’ पद को राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान की है। विदित हो कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनिस्ट्रीयल संघ को व्यवस्था में शीघ्र बदलाव किए जाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में राज्य शासन की ओर से इस बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्यपाल महोदय की स्वीकृति के उपरांत सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस आशय के आदेश आज जारी किए गए हैं। यह आदेश भी हुए जारी उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ…

Read More

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी- कुमारड़ा के पास डम्पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने डम्पर के नीचे दबे चालक को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल। आज 13 दिसंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि स्यांसु पूल के पास कुमारड़ा में एक डम्पर (UA07 Y 0121) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जो डम्पर के नीचे दबा हुआ है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से HC मनोज चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त डम्पर क्रशर से बजरी लेकर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग…

Read More

नई दिल्ली – संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर सदन में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दर्शक दीर्घा से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। युवकों ने जूते में कुछ स्प्रे छिपा रखा था।वे सदन की बेंच पर कूदने लगे और इस दौरान सदन में पीली गैस फैलने लगी। पूरे सदन में अफरा-तफरी का माहौल था। इसके बाद सांसदों ने उसे पकड़ लिया। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि मैंने उसे सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने पिटाई भी की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को…

Read More

देहरादून – मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीl

Read More

भोपाल – मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डोम बनाया गया है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

नई दिल्ली  – कांग्रेस सांसद साहू पर आईटी छापे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब आपके पास कांग्रेस हो तो ‘मनी हीस्ट’ फिक्शन की जरूरत किसे है।उन्होंने लिखा कि “भारत में, ‘मनी हीस्ट’ कहानी की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है, जिसकी डकैतियां 70 साल सेे मशहूर हैं और गिनती जारी हैं! कांग्रेस प्रस्तुत करती है मनी हीस्ट!”

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का शुभारम्भ  किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालयों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी आयोजन को यादगार बनाने में पेड़ों की बडी भूमिका होती है। पेड़ जहां जीवन के आधार है वहीं हमारी संस्कृति और स्मृति के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष को इको फ्रेंडली रुप से मना रहे हैं तथा दूसरे को…

Read More

जयपुर  – राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा के हाथों में अब राज्य की सत्ता की कमान होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। वे सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। इसके साथ ही पार्टी ने तय किया है कि राजस्थान में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इसके लिए प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। स्पीकर के लिए वासुदेव देवनानी का नाम फाइनल किया…

Read More

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी अद्वितीय अभिनय कला से सिनेमा जगत को नए आयाम देने वाले, भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सचिवालय में भेंट की।इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड के तहत देवभूमि में फ़िल्म शूटिंग की सम्भावनाओं को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई फ़िल्म नीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Read More