Author: Onnu

वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति को निशाना बनाया गया। देश अपनी विरासत पर गर्व करना भूल गया था। अब समय का चक्र बदल गया है। देश अब गुलामी की सोच से मुक्त हो रहा है। गुलामी के कालखंड में अत्याचार हुआ। देश आधुनिकता में भी तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि योग और खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं।…

Read More

नई दिल्ली  – नए सबवैरिएंट जेएन.1 को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सदस्य देशों को आगाह किया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि वायरस अपना स्वरूप बदल रहे हैं। ऐसे में सभी सदस्य देश अपने यहां मजबूत सर्विलांस रखें ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। डब्लूएचओ ने कोविड19 पर संगठन की टेक्निकल लीड मारिया वान  केरखोव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की वजह बताई है और इन्हें रोकने के लिए क्या सावधानी रखने की जरूरत है, उसकी भी जानकारी दी है। मारिया वान केरखोव ने…

Read More

 वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे।…

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी। अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। इस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में सैन्यभूमि के वीर सपूत शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।विनम्र श्रद्धांजलि !

Read More

देहरादून : विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे।सीएम धामी ने कहा कि 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को 347 रनों से हरा दिया। भारत की जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया और भारत को इस एतिहासिक जीत दिलाई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार, 16 दिसंबर को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शानदार ट्रॉफी अपने नाम किया। हीथर नाइट की अगुवाई वाली टीम पर व्यापक जीत,घरेलू धरती पर इंग्लैंड के…

Read More

नागपुर – महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई।अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि…

Read More

नई दिल्ली – कोरोना महामारी एक बार फिर डरा रही है। दरअसल सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़कर 56 हजार के पार चले गए हैं। बता दें कि यह आंकड़े बीते हफ्ते के हैं। उससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 32 हजार था। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते हफ्ते में देश में कोरोना के मामलों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 19 दिसंबर से रोजाना कोरोना अपडेट जारी करने का फैसला किया है। सिंगापुर की सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह…

Read More