देहरादून। प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। प्रदेश भर में कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को सीधे राष्ट्रीय खेलों में एंट्री दी जाएगी।प्रतियोगिता में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को खेल किट दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, हरिद्वार फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगह का इस्तेमाल बैडमिंटन, जिम आदि खेल गतिविधियों के उपयोग के लिए किया जाएगा।सीएम धामी ने कहा कि खेल महाकुंभ में महिला एथलीटों की भागीदारी सराहनीय है। इस खास मौके पर सीएम धामी ने बच्चों के साथ…
देहरादून – प्रदेश सरकार नए साल में फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। इस फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब यदि किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखण्ड का जिक्र होता है और उसकी शूटिंग यहाँ होती है तो इसमें अतिरिक्त छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग तो उत्तराखण्ड में होती थी, लेकिन कहानी में इसे हिमाचल या जम्मू दिखाया जाता था, जिस कारण खूबसूरत…
नई दिल्ली – संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से सांसदों के निलंबन के बाद भाजपा के संसदीय दल की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संबोधित भी किया। उन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए कहा, “कुछ पार्टियां संसद में हुई घुसपैठ का समर्थन कर रही थीं। यह सेंध लगने जितनी ही खतरनाक बात है।” पीएम ने कहा कि जो भी लोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, उन्हें इस सुरक्षा में सेंध की साझा तौर पर आलोचना करनी चाहिए थी। पीएम ने कहा कि I.N.D.I.A ब्लॉक…
नई दिल्ली – तमिलनाडु के दक्षिणी जिले इन दिनों बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। दरअसल इन जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु में बारिश और बाढ़ के चलते पैदा हुए हालातों में तीन लोगों की मौत हो गई है। आज भी भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को भी तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई के मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन घंटों में तमिलनाडु के कराईकल…
नई दिल्ली – चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, सोमवार रात तकरीबन 12 बजे पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त होने की खबर सामने आई है।…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माँ भारती के वीर सपूत, काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक पं. राम प्रसाद बिस्मिल , अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां , ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता हेतु आप सभी द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन भारतवर्ष की एकता और अखंडता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। भारत की एकता और अखंडता का मूल भी हमारी यही सांस्कृतिक विभिन्नताओं में पाए जाने वाली एकरूपता है। अनेकता में एकता…
नई दिल्ली – कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर उसे खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पांच नेत्रियों वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा अध्यक्ष ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा है और उनसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है।
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान वर्ष 2025 तक “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस अभियान से तेजी के साथ जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक करने के साथ ही अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य के रुप मे स्थापित करने के लिए अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के…
