Author: Onnu

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में उनकी राय भी जान लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायत लम्बित हैं ऐसी शिकायत की प्रकृति को भलीभांति समझते हुए उनके लम्बित रहने के कारण सहित आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें जांच आदि प्रकरणों से सम्बन्धित नहीं है उनका त्वरित निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर…

Read More

देहरादून – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘‘वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ’’ का शुभारंभ किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती तथा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस महाकुंभ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रणेता इन मनीषियों की पावन स्मृति में आयोजित यह महाकुंभ, उनके महान जीवन के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। इस महाकुंभ के माध्यम से वेद विज्ञान को सशक्त करने का महत्वपूर्ण कदम…

Read More

जम्मू – पुंछ जिले के देहरा गली में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले के तीसरे दिन भी सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। सेना के जवान घने जंगलों के चलते धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है।जिसके चलते सुरक्षाबल लगातार क्षेत्र के जंगलों को खंगाल रहे हैं।

Read More

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय NCORD की बैठक में नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के साथ ही संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान ‘नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव’ अभियान के अन्तर्गत चिन्हित 85 गांव/वार्ड के ग्राम प्रधानों और वार्ड मेम्बर को वर्चुअल माध्यम से “जिंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावतवासियों की सुविधा के दृष्टिगत टनकपुर-देहरादून यात्रा रूट पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगपुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो बस में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस बस सेवा के शुरू होने से अब टनकपुर और नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग देहरादून तक सुगम यातायात का आनंद उठा सकेंगे।

Read More

मुंबई –  आज मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का 97 साल की उम्र में अपने मुंबई के घर में निधन हो गया है। वे कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था।इमरोज का जन्म साल 1926 में लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में हुआ था। इमरोज ने जगजीत सिंह की ‘बिरहा दा सुल्तान’ और बीबी नूरन की ‘कुली रह विच’ सहित कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे। इमरोज अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। इमरोज की मुलाकात अमृता से एक…

Read More

नई दिल्ली – एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ‘भारत और ग्लोबल साउथ: चुनौतियां और अवसर’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया एक निर्णायक मोड़ पर है और बदलाव की हवा भारत के पक्ष में मजबूती से बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल साउथ से भारत का जुड़ना अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक महत्वपूर्ण बिंदु है।एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना आसानी से प्रगति के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकती है, रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दे सकती है और ग्लोबल साउथ की सामूहिक उन्नति…

Read More

देहरादून  – उत्तराखंड के दूध कारोबारी पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने जमीन की धोखाधड़ी आरोप में बिजनेसमैन सुधीर विंडलास सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम की गई। चारों आरोपियों को आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है। आरोपियों को शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज…

Read More

नई दिल्ली – देश में बीते पांच सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नया उप स्वरूप जेएन.1 पाया जा रहा है, लेकिन अब इसके प्रसार में वृद्धि हुई है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में यह नया उप स्वरूप मिला है, जो वर्तमान में दुनिया के 40 से अधिक देशों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है। इन्साकॉग के अलावा नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, पौड़ी गढ़वाल (रानीचौरी परिसर टिहरी) के दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया।विश्वविद्यालय से दीक्षित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Read More