देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन…
Author: Onnu
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में भू-कानून से संबंधित प्रारूप समिति की बैठक आयोजित की गई। ACS ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पिछले 10 सालों में जिला स्तर से कृषि उद्यान हेतु अनुमति प्राप्त भूमि की जानकारी शीघ्र राजस्व विभाग को दी जाए। ACS राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित भू कानून को लेकर सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के हितों का संरक्षण तथा उन्हें न्याय दिलाना है। इस कानून का लक्ष्य उत्तराखण्ड में निवेश व रोजगार सृजित करने वाले विश्वसनीय निवेशकों को प्रोत्साहित करना है।…
जयपुर – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मैक्रों जयपुर में मशहूर आमेर कोर्ट को देखने जाएंगे। उनके सम्मान में वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के संबंध में बैठक ली। ACS ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ की वेबवाइट अगले 15 दिन में तैयार करने की डेडलाइन दी है। अपर मुख्य सचिव ने देश और दुनियाभर में रह रहे उत्तराखण्ड मूल के लोगों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। ACS ने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। ACS ने…
नई दिल्ली – भारत की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक मैरी कॉम ने बुधवार को कहा था कि कैसे आयु सीमा उन्हें अधिकांश टूर्नामेंट में भाग लेने से रोकती है और करियर लगभग समाप्त हो चुका है। हालांकि, अब एक इंटरव्यू में मैरी कॉम ने पुष्टि की कि वह अभी तक रिटायर नहीं हुई हैं, लेकिन इसको लेकर योजना जरूर बना रही हैं। इस दिग्गज मुक्केबाज ने कहा, ‘मैंने कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, जिनमें कहा गया है कि मैंने संन्यास ले लिया है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मैं संन्यास लेने की कगार पर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों को अपने आंचल में समेटे हुए उत्तराखण्ड पर्यटन का केंद्र बिन्दु है। हम लगातार प्रदेश के पर्यटन स्थलों को सुविकसित करते हुए रोजगार सृजन को गति दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए निवेश…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में सदस्य (तकनीकी) के रूप में मदन लाल प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम एवं आयोग के सचिव नीरज सती भी उपस्थित थे।
हरिद्वार – राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने की अनुमति न दिए जाने और हंगामा होने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहां मंदिर में जाने के लिए नहीं बल्कि मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के मूड में गए थे। कहा कि आप अयोध्या जाने से मना करते हैं, लेकिन वहां पर बैरिकेडिंग तोड़कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात उन्होंने हरिद्वार में भाजपा के शक्तिवंदन कार्यक्रम के दौरान मीडियो से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमन्य करने पर मुहर लगी। 4000 रुपये प्रति माह मिलेगा। पुराने वाहन भत्ते में संशोधन होगा, अब यह 1200 से 4000 तक किया गया। पहले 200 से 2700 तक था। चाइल्ड केअर लीव में पहले 365 तक शत प्रतिशत वेतन था। उसके बाद 80 प्रतिशत था। अब तीसरे साल में भी 100 प्रतिशत मिलेगा। व्यक्तिगत सहायक में पदोन्नति के लिए 4800 का…
