हरिद्वार – राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने की अनुमति न दिए जाने और हंगामा होने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहां मंदिर में जाने के लिए नहीं बल्कि मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के मूड में गए थे। कहा कि आप अयोध्या जाने से मना करते हैं, लेकिन वहां पर बैरिकेडिंग तोड़कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात उन्होंने हरिद्वार में भाजपा के शक्तिवंदन कार्यक्रम के दौरान मीडियो से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी मंदिर जाना चाह रहे होंगे। जिस स्थान की अनुमति मिलती है उस स्थान पर जाना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड आगमन को लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा होगा कि प्रदेश का जो मुख्य विपक्षी दल है उसका कोई नेता आ रहा है। देखते हैं कांग्रेस को एकत्रित कर पाएंगे खड़गे या बैरंग लौटना पड़ेगा।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

