Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया। विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया। दिनभर विधानसभा में बिल को लेकर चर्चा हुई वहीं, इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ। शाम को यूसीसी बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही आंदोलनकारियों के आरक्षण का बिल भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।इसके बाद सीएम धामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन…

Read More

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार राष्ट्रपति कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह, वायलेट लाइन कॉरिडोर के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुईं और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और वहां से केंद्रीय सचिवालय वापस आईं। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों के साथ संवाद भी किया।

Read More

भोपाल – हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट के मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ सकता है। बुधवार दोपहर को ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान समाप्त हो गया। हरदा को दहला देने वाले धमाके के आरोपी राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी पटेल को सीजीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है। हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर से दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हादसे की स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और नुकसान को समझने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरदा जिला अस्पताल में जाकर…

Read More

नई दिल्ली – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।दरअसल, बिहार में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर नई सरकार बनाई थी। इससे पहले बिहार में 2020 में भी दोनों दलों ने साथ आकर सरकार बनाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औपचारिक…

Read More

 देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। सीईओ…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा है। तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत  के खिलाफ कार्रवाई की थी।बुधवार की सुबह देहरादून…

Read More

देहरादून  – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज विधानसभा भवन में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के ढांचे के गठन में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के सापेक्ष कम हो रहे पदों की संख्या के संबंध में बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के साथ ही उनमें डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल एंड एन्सिलरी स्टाफ के पद सृजन आदि की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित करने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग एवं कार्मिक विभाग को दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का समय पर संचालन शुरू हो पाएगा। मुख्य…

Read More

नई दिल्ली – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। यह मुलाकात लालकृष्ण आड़वाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद हुई है। दोनों नेताओं ने लालकृष्ण आड़वाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे आदर्श आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने के निर्णय उपरांत आज उनके आवास पर आत्मीय भेंट कर…

Read More

हरदा – मध्य प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा में स्थित पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों को भी उन्होंने हिला दिया। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 90 से अधिक घायल हैं। 17 गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

 नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस समय देश में बहुत कुछ अच्छा हो रहा है। अलग अलग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। देश की मीडिया को इन कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया को अब तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़कर देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने डिजिटल विज्ञापनों को लेकर नई नीति लाने की बात भी कही। DNPA के दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि…

Read More