हरिद्वार – मौनी अमावस्या’ के अवसर पर शुक्रवार को स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। भीषण ठंड होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु ने कहा कि ‘मौनी अमावस्या हर साल मनाई जाती है और इसका बहुत महत्व है। ‘मौनी अमावस्या’ जिसे ‘माघी अमावस्या’ के नाम से भी जाना जाता है। श्रद्धालु इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं।
Author: Onnu
अयोध्या – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुँचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
देहरादून – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।बलभूलपुरा क्षेत्र में आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग के वाहन को देखते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन गन से उपद्रवियों पर पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर, पथराव कम होने की बजाय बढ़ गया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता की शक्ति बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता पर देवभूमि की सवा करोड़ जनता से किए गए अपने वादे को निभाया है। मुख्यमंत्री…
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। केंद्रीय मंत्री ठाकुर से भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों के दौरान चारधाम यात्रा ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने हेतु एवं उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए एक अंब्रेला ब्रांड के रूप में House of Himalayas स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्राम्य विकास विभाग ने राज्य में प्रचलित सभी ब्रांड्स के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार और ब्रान्डिंग एवं विपणन करने हेतु शीर्ष स्तरीय संस्था एवं अम्ब्रेला ब्रांड House of Himalayas का एक कम्पनी के रूप में गठन किया है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिनांक 08 दिसम्बर,…
देहरादून – राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग, उत्तराखण्ड एवं IRCTC के मध्य आज मानसखण्ड स्थित विभिन्न मंदिरों तथा अन्य स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेन (मानसखण्ड एक्सप्रेस) चलाने के लिए एमओयू साइन किया गया। मानसखण्ड स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन हेतु यह ट्रेन अप्रैल, 2024 में कोलकाता से चलाई जाएगी। उसके बाद अन्य शहरों से भी ट्रेन सेवा संचालित करने की तैयारी की जाएगी।
मुंबई – कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज को तैयार है। ये फिल्म नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले अभिनेत्री बप्पा के दरबार में पहुंचीं। आज गुरुवार को कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस फिल्म में कृति शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।कृति सेनन पीले रंग का सूट पहनकर मंदिर पहुंचीं। इसके साथ वे मैचिंग फुटवियर पहने नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति मुंबई में मंगलवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद 8 फरवरी को रेपो दरों पर अपने फैसले का खुलसा किया। आज सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी के फैसले का ऐलान किया। RBI MPC ने फरवरी 2024 तक लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है( बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्तमान 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था( इससे पहले, इसने मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो…
