देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शासकीय आवास पर बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य एवं नई ऊर्जा के संचार का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए संकल्प लेने की भी अपील की।
देहरादून – केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर के गांधी ग्राउंड से कुमाऊं मंडल की सात सड़कों के कामों का भूमि पूजन किया। 2217 करोड़ रुपये लागत की ये सड़कें नैनीताल, यूएस नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में निर्मित होंगी।इस दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क और आधारभूत ढांचा विकास की बुनियाद है। इससे विकास की रफ्तार गति पकड़ेगी। देवभूमि उत्तराखंड में तेजी से सड़क का जाल बिछाया गया है, जो विकास को नई ऊंचाई देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि ये सड़कें उत्तराखंड को…
नई दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह नई दिल्ली से संयुक्त अरब अमीरात और कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। वे यूएई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। साथ ही 14 फरवरी को दूसरे दिन हिंदू आस्था के केंद्र अबु धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह अपने ‘भाई’ यूएई के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि पीएम मोदी यूएई विजिट के दौरान पहले…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पन्तनगर एयरपोर्ट, ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का देवभूमि पधारने पर स्वागत व अभिनंदन किया।
नई दिल्ली – मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक, भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।रिलायंस के…
चंडीगढ़ – पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करगे, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। अंबाला से लगता पंजाब का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील है। शंभू टोल से 1 किलोमीटर पहले एक और नाका लगाया गया है जहां से आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं…
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में “नारी शक्ति महोत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के शहरी क्षेत्र की सम्पूर्ण सीवरेज व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए जर्मन बैंक की मदद से ₹523 करोड़ की स्वीकृत परियोजना, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, पर्यटक स्थलों के विकास, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बनभूलपुरा अतिक्रमण वाले स्थल पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इस…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त भर्तियों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए और अपने संबोधन में कहा, आज 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। मैं आप सभी को और आपके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं
