द्वारका – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने द्वारका में ओखा मुख्यभूमि और द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।दरअसल, सुदर्शन सेतु को पहले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसका नाम बदलकर ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया। ‘सुदर्शन सेतु’ भारत का सबसे लंबा केबल-आधारित पुल है, जो ओखा मुख्यभूमि और द्वारका द्वीप को जोड़ता है। ये लगभग 2.32 किमी लंबा सेतु है। इस सेतु को 978 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।इससे पहले…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूहों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री ने ’’मेरा पहला वोट देश के लिये’’ की बात कही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी “मन की बात” में समय-समय पर…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सहकारिता क्षेत्र की कई परियोजनाओं सहित ‘ई-पैक्स से अन्न भंडारण तक’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत मंडपम ‘विकसित भारत’ की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं। आज हमने अपने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्टोरेज स्कीम या भंडारण स्कीम शुरू की है। इसके तहत देश…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी आश्रम में आयोजित हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,सुबोध उनियाल, सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक व विधायकगण उपस्थित रहे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने 10.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित Interlocking Tiles निर्माण कार्य का लोकार्पण और गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने का दिन है। संत रविदास जी ने समाज में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन्त रविदास…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्रों एवं युवाओं के कौशल विकास हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की गौरव योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना एवं शोध अनुदान वितरण के अंतर्गत प्राप्त हुए 500 शोध प्रस्तावों में से चयनित 44 शोध प्रस्तावों के लिए लगभग 3 करोड़ 66 लाख रूपए की शोध अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसकी प्रथम किश्त के रूप में लगभग 1 करोड़ 83 लाख रुपए सीधे DBT के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गम्भीर चिंता प्रकट की है। उन्होंने गुलदार और बाघों के हमले की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वन सचिव एवं वन्यजीव प्रतिपालक को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए और प्रशिक्षित वनकर्मियों की Quick Response Team गठित कर उसे तत्काल मौके पर भेजा जाए। जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए गांव और जंगल की सीमा पर Solar Fencing लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि अब वे उत्तराखण्ड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिलने…
वाराणसी – पीएम मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। जिस तरह वेदों का पाठ काशी में होता है इस संस्कृत में हमें कांची में सुनाई देना पड़ता है, जिन्होंने हजारों वर्षों से भारत को राष्ट्र के रूप में एक बनाए रखा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है।वाराणसी में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 10 वर्षों में विकास ने काशी को सींचा। बोले कि मैंने कहा था काशी विश्वनाथ धाम देश को निर्णायक भविष्य की ओर ले…
मुंबई – पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मनोहर जोशी 86 वर्ष के थे और बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को उनका निधन हो गया। मनोहर जोशी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी थे और शिवसेना के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। हालांकि मनोहर जोशी ने कुछ साल पहले उद्धव ठाकरे की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी, जिसके बाद वे शिवसेना की राजनीति में हाशिए पर चले गए थे। मनोहर जोशी…
