Author: Onnu

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने वर्चुवल रूप से जुड़े देश के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप वेडिंग के क्षेत्र में पहले से जुड़े हुए हैं तथा आप लोगों ने काफी अच्छे-अच्छे सुझाव वेडिंग डेस्टिनेशन के सम्बन्ध में दिए हैं, जिन्हें जल्द ही अमल में लाया जाएगा। उत्तराखण्ड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल हैं, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ…

Read More

देहरादून – प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों…

Read More

देहरादून  – प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे।जारी आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2023 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत…

Read More

देहरादून  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखण्ड के दो स्टेशनों (काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं विभिन्न रेलवे स्टेशनो के “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत” ट्रेन, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत…

Read More

देहरादून  – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आयोजित जल जीवन मिशन की चतुर्थ शीर्ष समिति की बैठक में अधिकारियों को मिशन के तहत संचालित सभी प्रोजेक्ट्स को जून 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 13 जिलों में शत् प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) कवरेज पूर्ण करने के साथ ही स्कूलों में पेयजल, बेसिन और शौचालयों में जलापूर्ति के सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून तथा टिहरी जनपदों में 500 गांवों को स्वच्छ सुजल ग्राम बनाने के पायलट…

Read More

 देहरादून  – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में पंचायती वन निर्देशिका 2023 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे वन पंचायतों से जुड़े ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही विभिन्न आय परक योजनाओं और लघु एवं कुटीर उद्योग से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि वन पंचायत निर्देशिका के प्रकाशन से आम जनमानस को वन पंचायतों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। पाठकों के लिए भी यह निर्देशिका अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख…

Read More

अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकि आपने कल्पना भी नहीं की होगी।उन्होंने कहा कि 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है,उन्होंने कहा कि रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है। आज रेलवे…

Read More

चंडीगढ़ – एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर दबिश दी।पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने एक कारोबारी के घर पर दबिश दी। यह जांच पिछले ढाई घंटों से जारी है और अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे एनआईए की टीम द्वारा कोटकपूरा के कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार उर्फ गोल्डी आटा चक्की चलाता है।…

Read More

नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत शरणार्थियों को देश की नागरिकता मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, सीएए के नियम जारी होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।देश में लोकसभा चुनाव से पहले ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू करने को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो इस मामले में केंद्र पर सीधे-सीधे हमलावर हो गई हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों के तहत भारत के तीन…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत रूप से फॉलोअप करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीर्घकालीन/ टेक्निकल समस्याओं…

Read More