नई दिल्ली – चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर शीर्ष अदालत को सौंपे गए चुनावी बॉन्ड पर सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से पूछा कि उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड के नंबर्स क्यों जारी नहीं किए, जिनसे दानदाता और राजनीतिक पार्टियों के बीच का लिंक पता चल सके। सुप्रीम कोर्ट ने 18 मार्च तक एसबीआई से इस मामले पर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कही ये बातें चुनाव आयोग के सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने…
Author: Onnu
नई दिल्ली – नए नियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज कार्यभार संभाल लिया, पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर नया कानून हाल ही में लागू होने के बाद वे पहले चुनाव आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक मोड़ पर जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कराने जा रहा है, ऐसे में उनका साथ जुड़ना खास है।अनूप चंद्र पांडे…
नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें आज से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय, देहरादून में राज्य में कार्यरत संविदा/सामान्य श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-1948 के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के संबंध में बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में इसके सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, एडीजी अमित सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l
नई दिल्ली – लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के सहित विभिन्न निकायों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। यह रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई है।रामनाथ कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी। रिपोर्ट 18,626 पन्नों की है। इसमें पिछले 191 दिनों के हितधारकों, विशेषज्ञों और अनुसंधान कार्य के साथ…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकपर्व “फूलदेई” को हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूलदेई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई,फूलदेई छमा देई, दैणी द्वार भर भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई दिल्ली – शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है।पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पुलिस टीम, चार दमकल गाड़ियां,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समृद्ध लोक परंपरा के प्रतीक एवं उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराने वाला यह पावन लोकपर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, ऐसी प्रभु से कामना करता हूँ।
देहरादून – उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है। उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जायेगा। राम मंदिर निर्माण और सीएए कानून लागू होने के बाद समान नागरिक संहिता को लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का बड़ा दांव माना जा रहा है। पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है। समान…
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टैंड से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।
