Author: Onnu

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास के लिए दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की है। अभियान के लिए सात पायलट सहित वायुसेना के 20 अधिकारियों व कार्मिकों की टीम भी पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम आज से यहां रात-दिन का अभ्यास शुरू करेगी।इससे पहले यहां वर्ष 2018 में भी गगन शक्ति अभ्यास के तहत अपाचे हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की थी। वर्तमान में वायुसेना की ओर से राजस्थान के पोखरण से देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमा पर दस दिनी गगन शक्ति अभ्यास शुरू किया गया है।…

Read More

हरिद्वार –  भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है, आज उन्होंने हरिद्वार मे संतों का आशीर्वाद लिया, इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए समर्थन मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंशल के साथ ही तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे।इसके बाद उन्होंने जूना अखाड़ा में संतों के साथ बैठक की और आर्य नगर चौक से ऋषिकुल तक रोड शो निकला, इस दौरान जनता का अपार…

Read More

फरीदकोट – कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को कोटकपूरा व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला…

Read More

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च को दिए आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के ये कहना कि मदरसा बोर्ड संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत का उल्लंघन करता है, ये ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के 17 लाख छात्रों और 10 हजार अध्यापकों को अन्य स्कूलों में व्यवस्थित कराने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने बताया था असंवैधानिक मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस…

Read More

जम्मू – सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को रोका।अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवानों के रोके जाने के बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More

नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है।यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में  रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत ही रखा गया है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। महंगाई दर में वृद्धि पर…

Read More

भोजपुर – भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप पास की है। बताया जा रहा है कि महिला का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर…

Read More

नई दिल्ली – बीते बुधवार को ताइवार में आए विनाशकारी भूकंप में लापता हुए दो भारतीय नागरिकों पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हम अब उन दो लोगों से संपर्क में हैं, जो भूकंप के दौरान लापता हो गए थे। वे दोनों अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग- रणधीर जयसवाल चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों का नाम बदलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि हमने इस मुद्दे पर बार-बार बात की है। हमने पिछले…

Read More

जम्मू कश्मीर  – भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को लद्दाख में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान उतार-चढ़ाव वाले इलाके और अधिक ऊंचाई के कारण हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वायुसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई। वायु सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं। आईएएफ ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘आईएएफ के अपाचे हेलीकॉप्टर ने 3 अप्रैल को लद्दाख में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान, उतार-चढ़ाव वाले…

Read More

लखनऊ – यूपी एटीएस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो पाकिस्तान के रहने वाले हैं जबकि एक कश्मीर का निवासी है।यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक आईएसआई के सहयोग से नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले हैं। जिस पर एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने सर्विलांस की मदद से मोहम्मद अल्ताफ भट, रावलपिंडी, सैय्यद गजनफर इस्लामाबाद और नासिर अली जम्मू एंड कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी भारत में आतंकी घटनाओं को…

Read More