Author: Onnu

नई दिल्ली  – दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ईडी को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब देने का निर्देश दिया है। अदालत अब केजरीवाल मामले पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मामले की अगली सुनवाई जल्दी करने की…

Read More

नई दिल्ली – BRS नेता के. कविता को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट के सामने पेश किया गया था। उन्हें हाल ही में एक्साइज पॉलिसी मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से निकलते वक्त BRS नेता के. कविता ने कहा कि यह CBI की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है। भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से CBI वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई…

Read More

देहरादून  – चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश…

Read More

देहरादून  – मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आज सचिवालय एटीएम चौक से घंटाघर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । इस रैली को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.  बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा सहित सभी प्रतिभागियों द्वारा 19 अप्रैल 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया गया।

Read More

देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली व 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। उन्होंने कहा कि…

Read More

हरिद्वार – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा डोईवाला के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए…

Read More

नई दिल्ली – इस्राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच ईरान की नौसेना ने इस्राइल के एक कंटेनर जहाज पर कब्जा किया है। बताया गया है कि यह जहाज इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह जहाज भारत की ओर आ रहा था और इसमें 25 क्रू मेंबर मौजूद हैं। बताया गया है कि ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में यह कार्रवाई की। सबसे पहले हेलीकॉप्टर से इस्राइली जहाज पर हमला किया गया और इसके बाद ईरान की…

Read More

देहरादून – देहरादून के विकासनगर में शनिवार को यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मृतक लांघा रोड स्थित टाल ब्रोश कंपनी में काम करते थे। कंपनी के आठ-नौ युवक शनिवार की दोपहर करीब कटापत्थर के निकट डुमेट आश्रम के समीप नदी किनारे पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से एक का जन्मदिन था। यहां पहले से ही कुछ स्थानीय युवक नहा रहे…

Read More

देहरादून – वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा आज राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वोट प्रतिशत के कारणों और इसे बढ़ाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कॉन्फ्रेंस में उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजारनीया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर…

Read More

 चमोली- पपड़ियाणा गांव निवासी और चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल (91) का निधन हो गया है। पिछले तीन दिनों से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह अलकनंदा के किनारे पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वर्गीय मुरारी लाल का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। निधन के कुछ दिन पहले भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट, सीपीबी पर्यावरण एवं विकास केंद्र के…

Read More