देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवास पर कन्या पूजन किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।
Author: Onnu
मुंबई – प्रशांत वर्मा ने फिल्म की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फिल्म का पहला पोस्टर है। जिसमें भगवान हनुमान और भगवान राम का हाथ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूजे से कोई वादा कर रहे हों। यह पोस्टर काफी धार्मिक और सकारात्मक उर्जा से भरा दिखाई दे रहा है। फैंस इस पोस्टर को देखकर काफी रोमांचित हो रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी धार्मिक दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर लिखा ‘वजनं धर्मस्य रक्षणं’। इसका अर्थ है, ”त्रेतायुग में एक पवित्र वादा किया गया था जिसकी कलयुग में रक्षा की जाएगी।”…
अयोध्या – राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। आज दिन में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होगा। लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शनों के लिए रामभक्त अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। सवेरे से ही रामभक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिर की राह पकड़ ली है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि “श्री राम नवमी की पावन…
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगामी 23 से 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग की ओर से राष्ट्रपति…
बंगलूरू – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दिन-ब-दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब इसरो ने एक और सफलता पाई है। उसने रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल तैयार किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि रॉकेट इंजनों के लिए हल्के कार्बन-कार्बन (सी-सी) नोजल के विकास के साथ रॉकेट इंजन प्रौद्योगिकी में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे पेलोड क्षमता बढ़ी है।इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा तैयार किया गया यह रॉकेट इंजन के महत्वपूर्ण मापदंडों को बढ़ाने का दावा करता है। इससे लॉन्च वाहनों की पेलोड क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। आगे कहा गया कि…
नई दिल्ली – उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी।न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनकी माफी का संज्ञान लिया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इस स्तर पर हमने रियायत देने का फैसला नहीं किया है। पीठ ने बालकृष्ण से बातचीत करते हुए उनसे कहा, ‘आप अच्छा काम कर रहे…
जम्मू – श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है।इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।
देहरादून – उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव ने सभी को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली – पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के डीआईजी को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ ये कार्रवाई हिंसा मामले में तत्परता नहीं बरतने के आरोप में की गई है। राज्य में दो हिंसाओं में हथियार और गोला बारूदों का उपयोग किया गया था। लोकसभा चुनाव की घोषणा करते हुए आयोग ने कहा था कि चुनावी हिंसा को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि एक मार्च से अबतक हर दिन 100 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। चुनाव के शुरू होने से पहले 4,650 करोड़ रुपये जब्त…
