देहरादून : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने किया मतदान। जीआरडी पॉलीटेक्निक राजपुर रोड में दिया वोट, इस दौरान पोलिंग बूथ पर देखी व्यवस्था, कार्मिकों को दिए आवश्यक निर्देश।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को मतदान स्थल स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून पहुंच कर मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य एवं दायित्व है कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं।
देहरादून – उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।विकासनगर के जैन बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 6 बजकर 30 मिनट से मतदान के लिए केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदान के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची है। लोकसभा चुनाव के कुल मतदाता कुल मतदाता-83,37,914 महिला मतदाता-40,20,038 पुरुष मतदाता-43,17,579 ट्रांसजेंडर मतदाता-297 सर्विस मतदाता-93,187 फर्स्ट टाइम वोटर-1,48,090 85 से अधिक आयु के मतदाता-65,160 दिव्यांग मतदाता-80,335 कुल पोलिंग स्टेशन-11,723 टिहरी लोकसभा के कुल मतदाता-15,77,664 गढ़वाल…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय एकीकृत निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वेबकास्टिंग सहित निर्वाचन ड्यूटी में लगे वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन का जायजा लिया।
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े संबंधित विभाग सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि मतदान पार्टियों के अपने गंतव्यों तक सुरक्षित वापसी होने तक सभी राजमार्गों, सड़कों, संपर्क मार्गों पर लैंड स्लाइड या अन्य…
मुंबई – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति अभिनेता-बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने आज गुरुवार को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी की ओर से यह एक्शन 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मामले में लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे स्थित बंगले और इक्विटी शेयरों सहित करीब 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह…
देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पहली बार चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड सेवा की सुविधा भी दी जा रही है। चारधाम हेलीसेवा के किराये में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ही बुकिंग की जाएगी। बताया कि पिछले साल के मुकाबले हेली सेवाओं के किराये की दरें पांच फीसदी बढ़ गई हैं। चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा भी पहली बार शुरू होने जा रही है।थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर…
एटा – उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली…
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मतदान होना है। राज्य में बुधवार सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति से 48 घण्टे पूर्व 17 अप्रैल 2024 को सायं 05ः00 बजे के बाद से समाचार पत्रों में कोई भी राजनैतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संगठन या व्यक्ति को कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व राज्य अथवा जिला स्तरीय एमसीएमसी से अनुमति/प्रमाणन करना…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण कर मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत की और उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं…
