कोलकाता – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह पूछा है कि क्या इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए।अदालत ने इस बात का भी जिक्र किया कि मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बेलदंगा और शक्तिपुर में 13 और 17 अप्रैल को झड़पों में बम और अन्य हथियारों के कथित इस्तेमाल का जिक्र किया था, जिसके कारण लोग घायल…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। प्रदेश में उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड से इस बार दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया।।प्रकाश व्यास विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र हैं। जबकि आयुष ममगाई ब्रिगेडियर विद्दाधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झोंजल, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल के छात्र हैं। वहीं दसवीं में जयदयाल अग्रवार संस्कृत विद्याल श्रीनगर…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने बैलेट पेपर से मतदान कराने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने दिए निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि सिंबल लोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) को सील कर दिया जाना चाहिए और उन्हें कम से कम 45 दिनों के लिए सहेज कर रखा जाना चाहिए। इसके अलावा दूसरा निर्देश…
दरभंगा – पटना के पाल होटल के बाद अब दरभंगा में भीषण आग की चपेट में आने से परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। गुरुवार मध्य रात्रि को बाराती शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे थे। पटाखे की चिंगारी से पहले टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे पंडाल में आग फैल गई। इस दौरान वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे। इससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के गैलन में लग गई। इस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में श्री बद्रीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली।बैठक में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद रहे।
नई दिल्ली – घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती झटकों के बाजवूद दमदार क्लोजिंग हुई। लगातार पांचवें दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 486.50 (0.65%) अंकों की बढ़त के साथ 74,339.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.95 (0.75%) अंक मजबूत होकर 22,570.35 पर बंद हुआ।
पटना – राजधानी पटना में जंक्शन के ठीक सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है। एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई। इसके आधे घंटे बाद दो युवतियों की लाशें बाहर…
बलिया – बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित ढाबा के पास देर रात पेड़ से सफारी वाहन टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही चारों के परिवार में कोहराम मच गया। फेफना से चितबड़ागांव की तरफ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने पांच साथी सफारी…
नई दिल्ली – राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2024 में 56 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों की सूची में दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिनके नाम दिल्ली की शायना सिन्हा और दूसरी कर्नाटक की सान्वी जैन हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की भूमिका साहा ने थर्ड जेंडर वर्ग में 56.6784820 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। साथ ही एनटीए ने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने के…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिसके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की अधिक घटनाएं हो रही हैं।सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल…
