नैनीताल – उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। कुल प्रतिशल 97.00 फीसदी रहा है। अंशुल दूसरे नंबर पर हैं। जबकि देहरादून के हरीश चंद्र बिजल्वाण और उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी तीसरे नंबर के टॉपर रहे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 रही और कुल 10.79 प्रतिशत है। हाईस्कूल टॉपर पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक…
Author: Onnu
देहरादून – सोमवार को चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख पार हो गया, जबकि सितंबर की हेली सेवाएं भी फुल हो गईं।दरअसल, केदारनाथ हेली सेवा सिरसी, फाटा व गुप्तकाशी से संचालित होती है। गुप्तकाशी से ट्रांसभारत, आर्यन एविएशन, सिरसी से हिमालयन एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन और फाटा से पवनहंस, केस्ट्रल एविएशन, ट्रांसभारत एविएशन और एयरो एविएशन इस बार हेली सेवाएं संचालित करेंगे। सरकार ने आईआरसीटीसी के माध्यम से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था शुरू की है।मई से लेकर 20 जून तक के टिकट हाथोंहाथ बिक गए, लेकिन कई लोगों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान शुल्क जमा करते…
दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर कर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की समीक्षा की मांग की गई है। बता दें कि शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की वैधता को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में एक मई को सुनवाई होगी।
देहरादून – राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें…
देहरादून – आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के…
कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु आगामी 1 मई से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर नाबालिगों को वाहन न देने और ना ही वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने के सम्बन्ध में अभिभावकों एवं स्कूल प्रबन्धन की मीटिंग लेने के साथ-साथ जागरूक करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा 1 मई से सम्पूर्ण जनपद विशेषकर श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में चलने वाले इस विशेष अभियान से पूर्व स्कूल संचालकों एवं अभिभावकों को…
उन्नाव – उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक हरदोई की ओर जा रही मिनी बस में दाहिनी तरफ से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में चालक की तरफ का बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं। कई की हालत नाजुक है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर हैलट और 13 घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल का सफीपुर सीएचसी…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया l मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया l उल्लेखनीय है कि 25 से 28 अप्रैल,2024 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस…
नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि जब तक वनों में लगी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है तब तक वनाधिकारियों के अवकाश पर जाने पर रोक लगायी जाय। केवल गम्भीर बीमारी के मामलों में ही छूट दी जाय। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। चारधाम यात्रा में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी को भी चारधाम यात्रा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण…
