जम्मू और कश्मीर – दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में लगभग 40 घंटे के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना ने एक्स पर बताया कि कुलगाम के सामान्य क्षेत्र रेडवानी पाइन में 6-7 मई की मध्यरात्रि को शुरू हुआ एक संयुक्त अभियान लगभग 40 घंटे की निरंतर निगरानी के बाद समाप्त हो गया है। साथ ही तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है।रेडवानी इलाके में सोमवार से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को एक और आतंकी को मुठभेड़ में…
Author: Onnu
नई दिल्ली – एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और 25 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिन कर्मचारियों को निष्कासित किया गया है, वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे और साथ ही उनका व्यवहार भी ठीक नहीं था। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को सामूहिक छुट्टी लेने से एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी। इसके चलते हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कर्मचारियों के साथ जारी तनाव के बीच कंपनी थोड़ी…
रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अन्तर्गत वनाग्नि सुरक्षा कार्याे का जायजा लिया तथा रतूडा के निकट चीड वन क्षेत्र में वनाग्नि रोकथाम में लगे वनकर्मियो एवं फायर वाचरों से मिले। मुख्यमंत्री द्वारा फायर टीम के साथ फायर रेक द्घारा पिरूल हटाया तथा ब्लोअर को पिरूल हटाने व फायर लाइन सफायी में कारगर बताया। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया कि वनाग्नि मुक्त चारधाम यात्रा हेतु प्रभाग के अन्तर्गत पाँच वनाग्नि नियत्रण सेक्टर बनाये गये हैं जो त्वरित एवं कुशल ढंग से आग को नियंत्रित करेगी। मुख्यमंत्री द्वारा चीड पिरूल का एकत्रीकरण कर ब्रेकैट बनाने को…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही और आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। वनाग्नि को रोकने और जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री फायर लाईन बनाने की कार्यवाही में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये वनाग्नि पर पूर्णतः रोकने के लिए सभी सचिव को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाय। सभी सचिव संबंधित जनपदों में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें और वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठायें।मुख्यमंत्री के निर्देश…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीडा हाॅल में स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र कक्षों का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आगंतुक लॉगबुक का निरीक्षण एवं स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं उनका डिस्प्ले चेक किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी डिस्प्ले कक्ष में तैनात अधिकारियों को सतर्कता से सभी डिस्प्ले पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में चौबीस घंटे सुरक्षा के बंदोबस्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आज आई.टी.आई. भवन, नई टिहरी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र कक्षों का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान आगंतुक लॉगबुक एवं स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं उनका डिस्प्ले चेक किया गया तथा सीसीटीवी डिस्प्ले कक्ष में तैनात अधिकारियों को सतर्कता से सभी डिस्प्ले पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्य के सुचारू सम्पादन हेतु आयोग के मानक के…
मुंबई – अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी बीते दिनों खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि इस फिल्म में वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने की कोशिश की जा रही है।फिल्म जॉली एलएलबी 3 के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि इस फिल्म में न्यायतंत्र…
अहमदाबाद – लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटें शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की। मीडिया से बात करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान…
देहरादून – बाबा केदारनाथ की डोली आज रात्रि प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा पहुंचेगी। विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से बाबा केदार की डोली ने प्रात: 8.45 बजे अपने दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा केदार की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
देहरादून – राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में बदलाव होगा। कहीं महिला सीट पुरुषों के पास जाएगी, तो कहीं पुरुष सीट इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। सूबे में पहली बार 30 प्रतिशत तक ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद 33 प्रतिशत सीटें रोस्टरवार महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस बार नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, श्रीनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी का चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम देहरादून में पिछले तीन चुनाव से सीट अनारक्षित रही है। हल्द्वानी में भी अनारक्षित सीट चल रही है। लिहाजा, यहां बदलाव के आसार…
