चमोली : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने शनिवार को जनपद चमोली में पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना की सभी तैयारियां भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को चमोली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्थित स्ट्रांग रूम में लॉगबुक, स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका डिस्पले चेक किया। उन्होंने सीसीटीवी कक्ष में तैनात अधिकारियों को सतर्कता रखते हुए सभी डिस्पले पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान…
Author: Onnu
उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन व ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा भीड़ प्रबंधन तथा ट्रैफिक संचालन के लिए चरम यात्राकाल के दिवसों हेतु तय किए गए प्रबंध यात्रा के…
देहरादून – अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज पूर्ण विधि-विधान से श्री यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
पीलीभीत – पीलीभीत में डीसीएम से मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे मजदूर शुक्रवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए। असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 33 से अधिक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे बाबा केदार, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री…
देहरादून – श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष आज 10 मई को ठीक 7 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस दौरान सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने, मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया था। कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया गया कि कल शनिवार 11 मई को श्री केदारनाथ…
देहरादून।भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम पौने चार बजे सेना के बैंड के भक्तिमय जय घोष के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंच गई है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। आज ही भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया था। बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास हेतु पहुंची। 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा और 8 मई की देर शाम…
देहरादून – गृह सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में राज्य में वनाग्नि की घटनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में उत्तराखण्ड में वनाग्नि की कोई भी नई घटना नहीं हुई है। वनाग्नि की घटनाओं में पिछले दो दिन से लगातार कमी आ रही है। उत्तराखण्ड में वनाग्नि से 0.1 प्रतिशत वन प्रभावित हुए हैं। इस संबंध में गलत आंकड़ों का दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीसीसीएफ द्वारा वन विभाग के फील्ड स्टाफ के साथ वनाग्नि मॉनिटरिंग हेतु लगातार बैठकें कर सभी डिवीजनों की…
कन्नौज – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को मक्का से लदा ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था। ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे सड़क पर मक्का के कट्टे फैल गए। इसी दौरान पीछे से बिहार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस सड़क पर फैले मक्का के कट्टे पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में बस सवार 29 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत…
गौरीकुंड – भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बृहस्पतिवार 9 मई को प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान हुई। बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी।उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को कई दशकों से श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर…
