देहरादून – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने राजभवन में प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज व पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता हेतु निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन कर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। राज्यपाल ने प्रथम बार मतदाता बन रहे…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं ही राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आठ प्रमुख संस्थान जोशीमठ के सर्वेक्षण कार्य में लगे हुए हैं। इस बीच, 301 प्रभावित परिवारों को तीन करोड़ 72 लाख रुपए की अग्रिम राहत सहायता राशि वितरित कर दी गई है।
देहरादून – राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखण्ड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया। उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मतदान पार्टियों द्वारा अपने गन्तव्य स्थान तक ईवीएम के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन विशेषकर वीवीपैट के लिए ईवीएम बैग बनवाने का कार्य किया गया। आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के इस अभिनव प्रयोग को सभी राज्यों में परिचालित कर इसे पैन इंडिया स्तर पर प्रयोग किए जाने की मान्यता प्रदान की गयी। इसी प्रकार ईवीएम के रख-रखाव एवं सकारात्मक प्रचार-प्रसार के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साहित्यकार डॉ. मुनि राम सकलानी की पुस्तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी की प्रगति यात्रा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में आजादी से लेकर अब तक राजभाषा के विकास के लिए हुए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर पूर्व कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय डॉ. सुधा पाण्डेय, वरिष्ठ साहित्यकार शिवमोहन सिंह, डॉ. रंजिता सिंह, श्रीमती आशा, जयकृष्ण सकलानी, डॉ. सत्यानंद बडोनी उपस्थित रहे।
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में G20Summit की तैयारियों के निमित्त अधिकारियों की बैठक ली।उत्तराखण्ड में होने वाली जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री प्रत्येक 15 दिन में स्वयं समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाई जाए। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कहा इस आयोजन से उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। जी-20 देशों…
देहरादून: आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने बालिकाओ के लिए कई सारी योजनाए चलाई हैं जिसके जरिये…
देहरादून / मुम्बई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल का पद छोड़ना चाहते हैं, वे प्रधानमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं। अपनी इच्छा सार्वजनिक करके उन्होंने सनसनी मचा दी है। भगत दा ने अपनी इच्छा सार्वजनिक करते हुए फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि अब वे बाकी जीवन पढ़ने-लिखने एवं अन्य गतिविधियों में बिताएंगे। कोश्यारी की पोस्ट पढ़िए। “संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात है। पिछले 3 साल के दौरान महाराष्ट्र की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मैडम रजनी रावत ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 लाख रूपये का चेक सौंपा।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने “पराक्रम दिवस“ की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
देहरादून : जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 120 परिवारों को हीटर और…
