Author: Onnu

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाईकर्ट से बुधवार को एक और झटका लगा है। हाईकोर्ट ने तृणमूल सरकार द्वारा जारी राज्य के सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि फैसला सुनाए जाने के बाद रद्द किए गए प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किसी भी रोजगार प्रक्रिया में नहीं किया जा सकता है।हाईकोर्ट के इस आदेश के परिणामस्वरूप करीब पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। हालांकि, साथ ही हाईकोर्ट ने कहा, इस प्रमाणपत्र के जिन उपयोगकर्ताओं को पहले ही मौका मिल चुका है, उन पर इस फैसले का…

Read More

 नई दिल्ली – झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत नहीं मिली। अदालत ने सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। साथ ही कड़ी फटकार लगाई।  इसके बाद सोरेन के वकील ने अपनी याचिका वापस ले ली। दरअसल, सोरेन ने हाल ही में कोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खुद के लिए जमानत मांगी थी। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन इस लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर…

Read More

देहरादून  – उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों के साथ दुर्घटना हुई है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान नाम की जगह पर ट्रोला और सूमो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए हैं, घायल हुए सभी लोग सूमो में सवार थे।घायलों को श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ये सड़क दुर्घटना आज सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास हुई,बताया जा रहा है कि एक ट्रोला तेज रफ्तार में ऋषिकेश की ओर से श्रीनगर की तरफ आ रहा था। टाटा सूमो श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान बागवान में आकांक्षा होटल…

Read More

नई दिल्ली – भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है।

Read More

 देहरादून – सचिव स्वास्थ्य एवं प्रभारी सचिव यात्रा डाॅ. आर राजेश कुमार ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम में जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का उद्देश्य है। सिरोबगड़ से सोनप्रयाग तक विभिन्न यात्रा पडावों का सड़क मार्ग से निरीक्षण करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि जो क्षेत्र स्लाइडिंग जोन हैं उनमें जेसीबी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा यात्रा मार्ग बाधित होने पर उसे तत्काल आवाजाही हेतु सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारी…

Read More

शाजापुर – आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर से 5 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पुलिया से निचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार 21 यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है, इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में सवार सभी यात्री घायल हुए हैं, बाकी यात्रियों को मामूली चोंट आई है।बता दें कि बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से ईसागढ़ जा…

Read More

 नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट आया है। मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। इससे पहले सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की टीम बिभव कुमार को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची थी। इस दौरान उत्तरी जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजीथा चेपयाना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वाति मालीवाल मामले में विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है। एक सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली।  बीते दिनों ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। यात्रा के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और सात अन्य लोग भी थे। जिन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस हादसे के बाद भारत सरकार का एक अहम फैसला सामने आया है। जहां उन्होंने सूचना जारी की है। जिसमें बताया है कि मंगलवार यानी आज 21 मई को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक रहेगा।विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “पूरे भारत में शोक के दिन सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं एवं पेयजल, विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर देवभूमि उत्तराखण्ड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस-पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चार धाम के अतिरिक्त भी राज्य के अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटक स्थलों हेतु डायवर्जन प्लान…

Read More

देहरादून – प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार आज केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। डॉ. राजेश ने बताया कि चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से चल रही है। डॉ. राजेश ने बताया कि बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को बेहतर बना दिया गया है। जो भी छोटी-मोटी दिक्कते हैं उनका जल्द ही जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण किया जाएगा।…

Read More