Author: Onnu

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय से चारधाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कहीं भी लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनीटरिंग हेतु एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्चाधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी निरंतर फील्ड में रहें। उन्होने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के…

Read More

 देहरादून  – आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि सबसे अधिक ध्यान सुरक्षित यात्रा पर दिया जाए। यात्रियों को यदि किन्हीं स्थानों पर ठहराया जा रहा है, तो वहां पर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की हर सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली – ओडिशा के पिछड़े इलाके ढेंकनाल की 15 वर्षीय वेटलिफ्टर प्रीतिस्मिता भोई ने पेरू की राजधानी लीमा में इतिहास रच दिया। विश्व युवा वेटलिफ्टिंग बैंपियनशिप में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रीतिस्मिता ने 40 किलो भारवर्ग में कुल 133 (57+76) किलो वजन उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 76 किलो वजन उठाकर 75 किलो का विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। ओडिशा की ही ज्योशना साबर ने इसी भारवर्ग में कुल 125 किलो वजन के साथ रजत पदक जीता। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली युवा मीराबाई चानू के बाद दूसरी और युवा वर्ग में विश्व कीर्तिमान…

Read More

अंबाला – उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर की ट्रॉले में भिड़त हो गई। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। उनमें से छह माह की बच्ची सहित छह की मौत हो गई है, 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैवलर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद…

Read More

मुंबई – महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। घटना एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।  हादसे के एक दिन बाद घटना के वक्त के कुछ सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया है। यह है पूरा मामला मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल…

Read More

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम कल्याणिका डोल आश्रम भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ। बारिश होने से राहत मिली है। आने वाले साल में जंगल की आग से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाई जायेगी।इस दौरान सीएम धामी ने कल्याणिका डोल आश्रम में श्रीयंत्र पूजन, आचार्यपीठ का शुभारंभ और कन्या पूजन किया।इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी, बाबा कल्याणिका दास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

देहरादून  – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को वर्चुअल मीटिंग में राज्य में सुचारू रूप से जारी चारधाम यात्रा की जानकारी दी। केन्द्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव को धामों, यात्रा मार्गां, ठहराव स्थलों में यात्रियों की रिपोर्ट प्रतिदिन गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए। केन्द्रीय गृह सचिव ने जरूरत पड़ने पर यात्रा मार्ग पर क्राउड मैनेजमेंट हेतु एनडीआरएफ व आईटीबीपी की मदद लेने तथा भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबन्धन की रणनीति हेतु एक कमेटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने धरातल स्तर पर यात्रा प्रबन्धन पर कड़ी निगरानी पर विशेष बल दिया।…

Read More

हरिद्वार – बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस ने भी सभी व्यवस्थाएं की हैं। स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू किया गया है।स्नान संपन्न होने तक यातायात प्लान लागू रहेगा। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि स्नान को लेकर रूट प्लान लागू करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक और भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। मानव…

Read More

देहरादून – हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली श्री बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री…

Read More