देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर…
Author: Onnu
चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर यात्रा ट्रांजिट केंप ऋषिकेश, श्री गंगोत्री यमुनोत्री में कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों के स्वागत में हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बाद 27 अप्रैल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर एवं 25 अप्रैल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से तीर्थयात्रियों के स्वागत में पुष्प वर्षा होगी। पुष्पवर्षा के इस अभिनव कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह को शासन ने विशेष तौर पर नामित किया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया है।
देहरादून – 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाएं। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा…
देहरादून – केदारनाथ धाम में बड़ी दुर्घटना हुई है जहां हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से ऑफिसर का सिर कट गया है। जिस कारण मौके पर उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केदारनाथ में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से कटकर यूकाडा के ऑफिसर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अधिकारी का सिर हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे की चपेट में आ गया था। जिस वक्त अधिकारी हेलीकॉप्टर से उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये अधिकारी उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए। आज दोपहर ‘यूकाडा के वित्त…
देहरादून। अक्षय तृतीया के अवसर पर आज गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। राज्य सरकार का विशेष फोकस केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहत्तर बनाने पर रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने सचिव डॉ आर राजेश कुमार पैदल…
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना…
देहरादून – अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां गंगा की विग्रह डोली भैरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। मां यमुना मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यमुना की डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-फितर खुशियों और सौहार्द्र का संदेश देने के साथ ही सामाजिक एकता को मजबूत करने और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देता है।

 
		