देहरादून। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के श्री रीठा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार मे मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा की मेरी प्रार्थना है कि यह मेला सभी के जीवन में नव तरंग, नव उमंग और नवसृजन लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज मुख्य सेवक के रूप में रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थल पर…
Author: Onnu
चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को एनटीपीसी, टीएचडीसी, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ तथा रेल विकास निगम से संबधित भूमि अधिग्रहण, वन भूमि एवं सिविल भूमि हस्तांतरण, सड़क चौडीकरण के लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए योजनाओं के अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें।राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर कमेडा से हेलंग तक 54 स्थानों पर सड़क चौडीकरण के शेष कार्यो लेकर जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल को निर्देशित किया कि समय सीमा निर्धारित करते हुए सड़क चौडीकरण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। जिन 24 प्रकरणों में प्रतिकर दिया जाना है उनमें…
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के नयागांव एवं डाकरा में विशिष्टजनों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने देहरादून के नयागांव में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति और एक निजी विद्यालय संचालक विक्रम सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी भारती रावत, सेना से सेवानिवृत कर्नल भूपेन्द्र सिंह खत्री, नागेश्वर महादेव मंदिर से…
देहरादून – मसूरी माल रोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कार्यों में हो रही देरी के लेकर मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में नाराजगी जताई गई थी। जिसको लेकर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू द्वारा जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित कई अधिकारियों के साथ मसूरी माल रोड पर पहुंचे और माल रोड का गांधी चौक से लेकर पिक्चर पैलेस चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।इस मौके पर मसूरी के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर पूरे पुनर्निर्माण के कार्य में हो रही देरी और अधिकारियों के आपस में समाजस्य ना…
उधम सिंह नगर– ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जिस बेटी को पिता अपने कलेजे का टुकड़ा समझता था, उसी का पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर गला घोट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बात समाने आने पर पुलिस जांच में आनार किलिंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्यारोपी भाई अभी फरार है। घटना का खुलासा करते एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के के मुताबिक 22 मई को पुलभट्टा थानाक्षेत्र के सिरौली कला में निवासी गुड्डू पुत्र मेहमूद ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी…
देहरादून – उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के साथ तेज गर्जन और झाेंकेदार हवा चलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के…
देहरादून – मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों के आस-पास श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे आदि की भी बेहतर व्यवस्थाएं करनी होंगी।…
देहरादून – रामनगर भ्रमण के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक से बैठक कर स्थानीय समस्याओं व चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने हाल ही में सम्पन्न जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की सभी विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय और एक बेहतर टीम भावना से कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की इन सभी अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं और कार्य किए गए हैं जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि जी-20 के…
बद्रीनाथ धाम – आज जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ जीएमवीएन में प्रोजेक्ट इंप्लिमेंटेशन यूनिट (पीआइयू) के अधिकारियों, आईएनआई के डिजाइन कन्सल्टेंट, वाडिया इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों एवं तकनीकी एक्सपर्ट के साथ संचालित निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे के लिए जरूरी सामग्री को एडवांस में मंगवाया जाए। रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्याे को प्राथमिकता पर रखते हुए मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। जो श्रमिक छुट्टी…
टिहरी गढ़वाल– ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया जा रहा है। गुरुवार को तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। महेश वर्मा (45) पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत, धर्मपाल (30) पुत्र रामखेलावन निवासी उपरोक्त, महेंद्र (25), नरेश (25) पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त, रमेश (40) पुत्र…
