चमोली – विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार प्रातः बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर बद्रीविशाल से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि उन्नति और शांति की कामना की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा की सरकार और समिति द्वारा मंदिर में अच्छी व्यवस्था को गई है और सभी श्रद्धालुओं को मंदिर के अच्छे और शांति से दर्शन हो रहे है।उन्होंने कहा की बद्रीनाथ धाम हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण एक अद्वितीय और…
Author: Onnu
देहरादून – हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े बजे एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई…
नैनीताल। नैनीताल भवाली मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भूमियाधार के पास कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर यूपी निवासी अजय श्रीवास्तव अपने साथी ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ कार से सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। उनकी कार भूमियाधार के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से…
देहरादून – झारखंड की बाइकर गर्ल कंचन उगुरसेंडी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुँचकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें उत्तराखण्ड का काफी सहयोग मिला है। जगह-जगह चैक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका मनोबल बढ़ाया व उन्हें मौसम व मार्ग की सटीक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी ये यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस के तमाम जवानों को समर्पित है, जो चारधाम य़ात्रियों की सुरक्षा और सेवा हेतु दिन-रात सड़कों पर खड़े हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे। जिनमें …
देहरादून। जमीनी धोखाधड़ी के कई मामलों में लिप्त रहे भूमाफिया अतीक अहमद के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस-प्रशासन की टीमों ने उसके आवास को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां पर मोर्चा सम्भालाए लेकिन पुलिस व प्रशासन को किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।पूर्व में ही पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्व लोगों को चेतावनी जारी कर दी गयी थी। जिसके चलते पुलिस व प्रशासन की टीमों द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्व भू माफिया अतीक अहमद को उसके आवास को…
चम्पावत – चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 करोड़ 54लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास किया। चम्पावत विधायक के रूप में अपने 1 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उड़ीसा में हुए रेल हादसे में दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और सभी के साथ मिल कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि चम्पावत पूरे प्रदेश के लिए मॉडल रोल बने, यहां पर संचालित विभिन्न योजनाएं प्रदेश भर में लागू हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड 2025 तक…
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, अपर जिलाधिकारी नैनीताल…
देहरादून: आईएमए की चैटवुड बिल्डिंग में आर्मी कैडेट कॉलेज का 121वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 38 युवा कैडेट ग्रेजुएट होकर आईएमए की मुख्य धारा में शामिल हो गए। इनमें 12 कैडेट को विज्ञान और 26 को कला वर्ग की उपाधि दी गई। भावी अफसरों में अवार्ड पाने वालों में दो उत्तराखंड से हैं।कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेट्स को जेएनयू की डिग्री प्रदान की। आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होंगे। कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि चरित्र, आत्म-अनुशासन,…
कोलकाता – ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेने हुईं रद्द 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट…
