देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है।इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर, लैंसडाउन एवं कुमांऊ रेजीमेंट के…
Author: Onnu
देहरादून – श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अब जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का विधिवत लोकार्पण किया। अति आधुनिक तकनीकी से युक्त लैब के उद्घाटन अवसर पर डा. रावत ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुये कहा कि अब प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेसिंग लैब स्थापित की चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब क्रियाशील है और अब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी लैब का संचालन शुरू कर दिया…
बागेश्वर – बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क हादसा होने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रही थी।फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और खोज बचाव का काम शुरू किया। कोतवाल केएस…
देहरादून। भाजपा ने एआईएमइएम के नेता असदुदीन ओवैसी के उतराखंड मे समुदाय विशेष के पलायन पर दिये बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि वह न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी, बल्कि नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य मे डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों को किसी भी तरह से सफल नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ मे नहीं लेनी चाहिए। हालांकि कानून अपना कार्य कर रहा है और कोई भी कानून से उपर नही हैं।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह…
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। विदित है कि मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था।
मनोरंजन – ओम राउत की माइथोलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष का बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में अब बस चार दिन रह गए। इसके साथ ही आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग भी चर्चा बटोर रही है। बन सकती है हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म आदिपुरुष के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग शानदार है। फिल्म का हिंदी वर्जन एडवांस बुकिंग में ज्यादा से ज्यादा आंकड़े पार करने की कोशिश कर रहा है। अगर फिल्म ने आने वाले चार दिनों में इस दर से टिकट बेची तो ये हिंदी वर्जन में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।
देहरादून। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत 50/50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को हटाये जाने पर विरोध दर्ज करते हुए अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाये जाने की मांग की है।प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अतिक्रमण अभियान के चलते कई परिवार सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 50-50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को बेघर करना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। प्रतिनिधिमण्डल…
देहरादून। जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यलय स्थित स्वागत कक्ष में प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में लोगों…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए उत्तराखंड के नवरत्नों के मूल मंत्र पर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। मीडिया से मुखातिब सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनको केंद्र से स्वीकृति मिली है, और राज्य को नई पहचान भी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को जो नवरत्न दिए हैं जब वह धरातल पर उतरेंगे तो प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा। बताया कि नवरत्न मिलने से प्रदेश में रोजगार पर्यटन निर्माण आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तरक्की होगी और प्रदेश नई राह की ओर…
देहरादून – देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए, सभी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
