Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के जाखन में महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने श्री मोदी जी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने सभी प्रदेशवासियों व सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास के पावन स्थल एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम के स्थापना दिवस की शुभकामना दी। कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  दो घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि तहसील कोश्या कुटोली, जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा। वर्ष भर कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो, इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट…

Read More

पौड़ी – ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read More

देहरादून – महापंचायत रोकने को प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं आज नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनो से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है। कूच की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंच चुके थे। पुलिस ने सभी को रोक दिया है, जबकि व्यापारी और हिन्दू संगठनों के लोग पुरोला जाने…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 19 जून को वृहद प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, 19 जून को होने वाला यह सम्मेलन राजधानी स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सैनिक बाहुल्य प्रदेश होने के नाते कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ सैनिकों के अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशकों व महत्वपूर्ण लोगों, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, सरकार द्वारा उपाधि प्राप्त सम्मानित नागरिकों, व्यापारी समुदाय से जुड़े वरिष्ठ लोगों…

Read More

नैनीताल – कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी  आज गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों…

Read More

देहरादून: केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों सहित केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी प्राथमिकता…

Read More

रुद्रप्रयाग  – उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल तत्वाधान में 12 जून से 18 जून, 2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया है कि स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के घाटों तथा नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लास्टिक कचरे व अन्य प्रकार के कूड़े को एकत्रित किया गया। साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को नदी में कूड़ा न डालने तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग…

Read More

देहरादून  – 18 जून‌ को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा की डोईवाला के भनियावाला में बुधवार को महापंचायत प्रस्तावित थी लेकिन उनको पुलिस द्वारा समझाया गया और वह महापंचायत को रद्द कर दिया गया है। साथ ही देहरादून में होने वाली 18 जून को मुस्लिम समुदाय के द्वारा महापंचायत प्रस्तावित है। उसमें भी जो संगठन के लोग हैं उनसे बात की जा रही है। पुलिस ने सभी को sop के बारे में जानकारी दे दी हे। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगड़ने का अधिकार नहीं है।इस तरह के…

Read More

बॉलीवुड  – 14 जून, वर्ष 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का मुश्किल सफर तय करने वाले सुशांत ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई और फैंस में मातम पसर गया। सुशांत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया। हालांकि, फैंस का बढ़ता गुस्सा और…

Read More