जम्मू- अमरनाथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ चल रही है। दूसरे दिन जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से भेजे गए। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7904 तक पहुंच गई है।अधिकारियों ने बताया कि 2733 श्रद्धालु सुबह 4.50 बजे पहलगाम के लिए 94 वाहनों में रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए भेजे…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौंछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के आसार हैं।
देहरादून – उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता आज देश मे एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है। देवभूमि उत्तराखंड से पिछले दिनों में कई चीजें शुरू हुई वो पूरे भारत के लिए मॉडल बन गया।पिछले एक साल पहले, हमने सबके सामने 12 फरवरी 2022 को समान नागरिक सहिंता को लेकर प्रस्ताव रखा, आज हम उस पर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड देवभूमि है। चारों ओर यहां देवस्थान और सिद्धस्थान हैं। इस प्रदेश की अपनी एक अलग प्रकार की व्यवस्था है। अगर भारत, दुनिया का कोई केंद्र…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून – भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जा रहा है उसी के तहत उत्तराखंड में भी अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है,वहीं इस अभियान को पूरा करने का समय पहले जहां भाजपा द्वारा 30 जून रखा गया था ,वही 4 जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया थाl अब इन 4 जनसभाओं को 6 जुलाई से पहले – पहले आयोजित करना है तो अब इस अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान को अब 5 जून तक चलाया जाएगा वही इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण…
देहरादून – उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है यह बैठक नरेंद्र नगर के एक निजी होटल में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बैठक को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे इसके साथ ही मध्य क्षेत्रीय परिषद के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
देहरादून – छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय…
चमोली – केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना सुबह की है। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है।सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की जा…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, गुरुवार सुबह श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह-सुबह एक गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे।हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
