देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में 107 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर प्रकरण भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद के प्राप्त हुए इसके लिए अतिरिक्त सड़क, विद्युत, भूमि स्वामित्व प्रमाण, पेंशन, समाज कल्याण, एमडीडीए,जल संस्थान, सिंचाई, आबकारी आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।जनसुनवाई में कांवली रोड निवासी रजनी अपनी पुत्री रोशनी का शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत दाखिला दिलवाने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। ज्ञातब्य है कि रोशनी को किताबें एवं डेªस का प्रबन्ध कराया गया, जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद…
Author: Onnu
रामनगर : जनपद नैनीताल रामनगर पम्पापुरी के पास नदी में डूबा व्यक्ति, SDRF ने किया शव बरामद। 02 जुलाई 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। आज 03…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्रा की धर्मपत्नी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
देहरादून – चारधाम में शामिल बाबा केदार की यात्रा के शुरूआती दो माह में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया, लेकिन अब बरसात का सीजन शुरू होते ही यात्रियों के आंकड़े में काफी कटौती देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक 69 दिनों में 11 लाख से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से जहां तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिला है, वहीं बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में भी काफी इजाफा हुआ है। यात्रा के शुरूआती दो माह तक यात्रियों का आंकड़ा प्रतिदिन 20 से…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाइवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का महत्वपूर्ण स्थान…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें…
देहरादून: महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया की देहरादून महानगर एवं प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा व्याप्त रूप से सट्टे की कालाबाजारी चल रही है जिसमें प्रदेश का युवा अपने भविष्य की चिंता ना करते हुए इस ऑनलाइन गुमराह में खो रहा है ऑनलाइन गेमिंग में कई प्रकार से चाहे वह क्रिकेट हो या लूडो हो लॉटरी जैसे प्रलोभन दिखाकर आज के युवा को गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रक्रिया को युवाओं…
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) देहरादून शाखा स्थापना की प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के न्यूज लेटर ‘‘अविरल ज्ञान-धारा’’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सीए की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर एक बनाने में महत्वपूर्ण…
देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में यमुना- मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पेयजल योजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को योजना में हाइडल विभाग का जो पेंडिंग कार्य है जिसकी वजह से पंप चल नहीं पा रहे है, उसे शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा सितम्बर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।मंत्री ने यूपीसीएल एवं पेयजल के अधिकारियों को आपसी…
