गुजरात – गुजरात हाईकोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है। अब अपील खारिज होने की वजह से राहुल गांधी की 2 साल की सजा बरकरार रहेगी। गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है, उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने कहा कि राहुल के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। गुजरात हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसे में दोषी ठहराए जाने का फैसला उनके साथ…
Author: Onnu
चमोली – शुक्रवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उत्तराखंड में छिनका के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, उत्तराखंड के चमोली पुलिस ने ट्वीट किया, ” बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास सड़क अवरुद्ध हो गई है ।” बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच-7 ) को पहले भी उत्तराखंड के चमोली में लामबगड़ और खाचड़ा नालों में लगातार बारिश के कारण बंद कर दिया गया था ।
टिहरी – आज दिनाँक 07 जुलाई 2023 को प्रातः लगभग 01:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर सवार 03 व्यक्ति ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे व रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है।मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ…
पौड़ी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी इसी दौरान हुए है। उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भारी बारिश के बावजूद बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैण में भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर केन्द्र की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आज सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90:10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में शासन स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। केन्द्रांश एवं राज्यांश के 90:10 के अनुपात की यदि कोई योजना 2020 से पूर्व की लंबित हैं,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी एकता एवं अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति समर्पित उनकी जीवन गाथा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
बॉलीवुड – बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘पठान’ को लोगों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का और वर्ल्डवाइड 1000 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को मई में बांग्लादेश में भी रिलीज की गई थी। अब इस फिल्म को जापान में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 1 सिंतबर, 2023 को जापान में रिलीज होगी। इसकी…
देहरादून – उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रदेश में भूस्खलन से तबाही सा मंजर देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश हो रही है। इस बारिश…
देहरादून – देहरादून में लगातार बारिश ने देहरादून की सड़कों पर पानी जमा कर दिया है, जगह-जगह पानी भरा नजर आ रहा हैl वहीं भारी बारिश आने के बाद देहरादून के डीएम सोनीका भी देहरादून की सड़कों पर बाहर निकली जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चौक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग , सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया।धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए के अधिकारियों को लगाई फटकार।
