देहरादून – उत्तराखंड में बारिश के बाद बिगड़े हालातों के बीच आज सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में अपर सचिव आपदा प्रबंधन साविन बंसल ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन द्वारा प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है।सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है। सेना से भी बात हुई है। जरूरत पड़ने पर सेना की…
Author: Onnu
नई दिल्ली – चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 में भी लैंडर और रोवर भेजा जाएगा, लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले मून मिशन का ऑर्बिटर अभी भी अंतरिक्ष में काम कर रहा है। क्या है चंद्रयान-3 मिशन? चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा…
देहरादून।उत्तराखंड में 15 जुलाई को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक भारी बारिश को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। मुख्यमंत्री धामी ने इसकी सूचना दी है।यह बैठक टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित एक निजी होटल में होनी थी। बैठक में उत्तराखंड के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों व दो-दो मंत्रियों को शामिल होना था। यह बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होनी थी। मुख्यमंत्री धामी ने इसकी सूचना दी है।
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के विभिन्न क्षेत्रों लक्सर बजार मदारपुर, शाहपुर बस्ती, प्रहलादपुर, हस्तमौली में अतिवृष्टि एवं सोनाली नदी के कारण हुए जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का रेस्क्यू बोट एवं ट्रैक्टर में बैठकर स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लक्सर क्षेत्र में सोनाली एवं अन्य नदियों से होने वाले जलभराव के प्रभावी रोकथाम हेतु फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल व कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में शहरी विकास…
देहरादून – उत्तराखंड में बारिश का रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। कमोबेश यही हाल लालढंग किलर खान मोटर मार्ग पर है। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से जितनी भी नदी नीचे आ रही हैं सब उफान पर हैं।
देहरादून – आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में बारिश हो सकती है।प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बरस रहे बादलों ने प्रदेश की लाइफ लाइन पर ब्रेक लगा दी है। फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक…
देहरादून- देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। फ्लाइट के संचालन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से यह उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि इसमें खराब मौसम बाधा बन सकता है।दरअसल, फ्लाईबिग पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर कंपनी की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का 17 सीटर विमान 30 जून को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में माँ सरस्वती के मंदिर की स्थापना किया जाना अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों में माँ सरस्वती का वास होता है। उन्होंने कहा कि हमें हर एक जिज्ञासा और हर एक प्रश्न का उत्तर पुस्तकों से प्राप्त होता है। राज्यपाल ने पुस्तकालय की स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड विधानसभा के विधायकगणों को जहां एक ओर संसदीय…
देहरादून। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई का स्कूलों में छुट्टी का आदेश प्रसारित किया जा रहा है जोकि फर्जी है सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र आज खुले हैं जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई के कोई छुट्टी का आदेश नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका कहां कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
