निकोबार – निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया।
Author: Onnu
देहरादून।दून उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात कर आशारोड़ी-मोहब्बेवाला जी.एस.टी. चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का नाजायज उत्पीड़न करने के संबंध में गहनता से बातचीत कर एक ज्ञापन सौंपा।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड़ के चेयरमैन ने बताया की जी.एस.टी. कानून के अर्न्तगत पूरे देश में चेकिंग पोस्ट खत्म कर दी गई थी तथा मोबाइल दस्ते फलाईंग स्क्वेड बना दी गई थी लेकिन हमारे देहरादून में देखने में आ रहा है कि यह मोबाइल वेन ना होकर पूरी चैक पोस्ट के रूप में चल रही है। इनके द्वारा…
चमोली।चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ली । बैठक में यह तथ्य संज्ञान में आया कि कार्यदायी संस्थाएं इलैक्ट्रिकल वर्क को सिविल वर्क के साथ जोड़ देती हैं। जबकि कार्यदायी संस्थाओं के पास इलैक्ट्रिकल वर्क के लिए पृथक से इंजीनियर उपलब्ध रहते हैं। एक ही एस्टीमेट बनाने तथा एक साथ कार्य कराने से इलैक्ट्रिकल वर्क के लिए अच्छे से कार्य करने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने में समझौते की स्थिति आती…
ऋषिकेश – ऋषिकेश में मंगलवार सुबह गुजरात की एक महिला यात्री गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। वह आश्रम में रह रही थी। आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई।लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।…
देहरादून – उत्तराखंड के सभी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सड़कों, पुलों और मानसखंड कॉरिडोर को जोड़ने वाली सड़कों के लिए 5550 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने भारत-चीन सीमा पर पिथौरागढ़ के जौलिंगकांग और चमोली जिले के लप्थल आईटीबीपी पोस्ट को जोड़ने के लिए टनल मार्ग बनाने और सौंग बांध निर्माण के लिए मंजूरी देने का आग्रह किया। पीएम ने सौंग बांध परियोजना के लिए शीघ्र धनराशि जारी कराने का भरोसा दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री की पीएम से करीब साढ़े तीन घंटे की मुलाकात में विकास मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम ने बताया कि…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 99 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, नल कूप, पीएमजीएसवाई, खनन, पूर्ति, आबकारी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं नगर निगम सहित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण किया जाना है ऐसे प्रकरणों पर मौके पर जाकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि…
देहरादून – वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी उत्तराखंडियों को लेकर दिए बयान पर घिर गए हैं। भाजपा ने मनीष के बयान पर जहां हमला बोला है वहीं खंडूड़ी ने कहा है कि वो अपने बयान पर कायम हैं, लेकिन उनके बयान को पूरे संदर्भ में देखने की जरूरत है। कांग्रेस की ओर से गढ़वाल लोकसभा में निकाली गई न्याय स्वाभिमान यात्रा के दौरान मनीष खंडूड़ी ने उक्त बयान दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के हमलावर रुख के बीच मनीष खंडूड़ी ने बयान पर कायम रहने की बात करते हुए कहा कि, उन्होंने उत्तराखंडियत,…
कोटद्वार – अभिनेता अनुपम खेर लैंसडौन की खूबरसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्हें सभी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। अभिनेता के इस व्यवहार ने उनके फैंस को बेहद खुश किया। लैंसडौन की आबोहवा से प्रभावित अभिनेता ने कहा कि यहां फिल्में करने के लिए बेहतरीन जगह है। अनुपम खैर यहां अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं।
पुरोला : उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना लगातार एक के बाद एक सामने आ रही है पहाड़ी इलाकों में हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं पुरोला से बड़ी खबर सामने आ रही हैl नौगांव से पुरोला आ रही एक ऑल्टो कार पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में गिर गई। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे करीब नौगांव से आ रही ऑल्टो HP 24C 3502 यहां…
