Author: Onnu

देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित बैठक में जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य करने और नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। 10 से 16 जून 2024 तक प्रदेशभर में जल उत्सव सप्ताह व्यापक स्तर पर मनाया जाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य किये जाए। उन्होंने कहा…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट सिटी पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जल संरक्षण में अपना योगदान देने का अह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमालय पर्वत की विश्व को स्वच्छ हवा और पानी देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी।इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री  दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

Read More

नई दिल्ली  – अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड ने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास में एक और अध्याय को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारत की जनता को बधाई दी। मंच ने एक बयान में कहा, यूएसआईएसपीएफ का बोर्ड एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई देता है। उन्होंने आगे भारतीय लोकतंत्र की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लोकतंत्र की…

Read More

 नोएडा – चुनावी राजनीति में प्रवेश के बाद करीब ढाई दशक से बहुमत की सरकारों की कमान संभालने वाले नरेंद्र मोदी बतौर पीएम अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। नई सरकार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू और जदयू मुखिया व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मजबूत दखल होगा। उन्हें इस दौरान लोकसभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले 12 सहयोगी दलों से भी तालमेल बना कर चलना होगा।गौरतलब है, वर्ष 2001 में अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए नरेंद्र मोदी ने राज्य में तीन बार बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व किया।…

Read More

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हैटि्क पर बधाई दी। मंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लड्ड खिलाया और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया। काबीना मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की जुगलबंदी का असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप किया है।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज जनादेश आ गया हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगा चुकी हैं। नैनीताल–उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय भट्ट की बंपर जीत हुई, कांग्रेस के प्रकाश जोशी की करारी हार हुई। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने जीत की हैट्रिक लगाई उन्होंने कांग्रेस प्रदीप टम्टा को हराया हैं। टिहरी संसदीय सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह विजयी रही। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को हराया। आज अपराहन 3 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश…

Read More

हरिद्वार – हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करीब डेढ लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। अब महज औपचारिकता मात्र रह गई है। कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी ​त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी है। वहीं कांग्रेस के इतिहास में विरेंद्र रावत को अब तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उधर, उमेश कुमार और बसपा के मौलाना जमील अहमद को भी अच्छे वोट मिले हैं। ——— किसे कितने वोट मिले हैं विरेंद्र रावत को चार लाख अस्सी हजार, भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत को छह लाख 35 हजार वोट मिले हैं। जबकि उमेश…

Read More

 झांसी – नई दिल्ली से चलकर झांसी आ रही ताज एक्सप्रेस में ओखला स्टेशन के पास सोमवार शाम 4:09 बजे भीषण आग लग गई। आग में ट्रेन के तीन कोच जलकर खाक हो गए। कोच में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन से उतर गए।तीन कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे ने मंगलवार को ताज एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर…

Read More

 नई दिल्ली  – देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतिजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं। मतगणना के दौरान या उसके बाद होने वाली किसी भी संभावित हिंसा से निपटने के लिए भी…

Read More