नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए। वह 22 से 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 2019 के बाद पहली बार ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। पीएम मोदी 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में रहेंगे। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते…
Author: Onnu
देहरादून – प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किए जाने और राज्य को विद्युत कटौती से मुक्त करने हेतु कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मेगा वॉट स्थायी आवंटन करने के लिए अनुरोध किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से निर्धारित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड को केंद्रीय पूल से कम दरों पर विद्युत…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी है। एसीएसी रतूड़ी ने कार्मिकों से स्पष्ट कहा कि राज्य में ई ऑफिस व्यवस्था को सरकारी कामों के सरलीकरण व जन-समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए ही लागू किया गया है। अधिकारी-कार्मिक जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण के लिए नियमों के तहत सरल रास्ता निकालने का प्रयास करें न कि अनावश्यक आप्पतियां लगाये। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को दी जानी वाली आर्थिक सहायता डीबीटी की तरह सीधे एवं जल्द…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में आज 120 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतेें भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त अतिक्रमण, जल भराव, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड बनाने, आयुषमान कार्ड से उपचार कराने, रास्ता रोके जाने, ट्यूबैल हेतु दी गई भूमि के बदले भूमि दिलवाने, भूमि का सीमाकंन करने, कोविड काल के दौरान अधिग्रहण किए गए वाहन का भुगतान कराने, शराब की ओवर रेटिंग आदि शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अविवादित विरासतन के प्रकरण तथा भूमि सीमाकंन के प्रकरणों को त्वरित निस्तारित करें। साथ…
नई दिल्ली – चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग…
नाग पंचमी – नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता माने गए हैं। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा, व्रत रखने और कथा पढ़ने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती हैl नागपंचमी पर्व भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है। पूजन के लिए घर के दरवाजे के दोनों तरफ नाग की आठ आकृतियां बनाकर हल्दी, रोली, चावल, घी, कच्चा दूध, फूल एवं जल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। इस दिन एक दिन पूर्व…
देहरादून – उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा…
देहरादून – आज भारतीय स्टेट बैंक, राजपुर रोड़ शाखा द्वारा रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते, के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आज की प्रस्तुति के दौरान विभाग की ओर से आशीष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक), दय्यान खान (उप-प्रबन्धक), आरती थपलियाल (मुख्य प्रबन्धक) एवं कृतिका गोदियाल (वरिष्ठ सहयोगी) आरती उपस्थित रहे। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग…
