देहरादून – ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है।
Author: Onnu
देहरादून – प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार होगी। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है।
ऋषिकेश – चंद्रमा पर चंद्रयान अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के लिए विशाखा सारदा पीठ, ऋषिकेश आश्रम में विशेष पूजा आयोजित की गई है। स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती महास्वामी और स्वात्मानंदेंद्र स्वामी के दिव्य तत्वावधान में पंडितों ने वनदुर्गा हवन का आयोजन किया। यह हवन ऋषिकेश में विशाखा शारदा पीठम आश्रम के परिसर में किया गया था। पीठासीन अधिकारियों ने वनदुर्गा हवन के समापन में भाग लिया। स्वरूपानंदेंद्र स्वामी ने कहा कि चंद्रयान प्रक्षेपण से भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वनदुर्गा हवन भारत को दुनिया में एक शक्तिशाली शक्ति बनाने की आकांक्षा के साथ किया गया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बन्नू स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘एक देश संकल्प गौमाता राष्ट्रधर्म’ महोत्सव में प्रतिभाग किया तथा कथा व्यास गोपालमणि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा, गौमाता और श्रीमद् भगवत गीता जैसे ग्रन्थों से हम सबको प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज गोस्वामी तुलसीदास का जन्मदिन है तथा इस अवसर पर उन्हें गौ संरक्षण जैसी मुहिम से जुड़ने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी धार्मिक संस्कृति के अनुसार गौमाता को पूरे संसार की माता का दर्जा दिया गया है। हमारी सरकार…
नई दिल्ली – भारत आज इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी, पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है, ये पल भारत का है, इसके लोगों का हैl चंद्रयान-3 के इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है,जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया हैlभारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और…
देहरादून – देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था…
देहरादून। रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम…
देहरादून – चंडीगढ़ के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की विद्यालयी शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की बारिकियों को जाना। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर केन्द्र शासित प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर लम्बी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्पताल का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।चंडीगढ़ के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक…
टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से वापस आते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखें एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपदों में खाद्यान्न से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही…
