Author: Onnu

देहरादून – देवप्रयाग के अंतर्गत कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम सभा रानीहाट के जगत विहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित जगतराम गौड़ की स्मृति में तीन दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। विधानसभा अध्यक्ष का कीर्ति नगर ब्लॉक पहुंचने पर स्थानीय जनता ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाl इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की खेल मनोवैज्ञानिक रूप से स्वास्थ्यवर्धक होता है,साथ ही यह संकल्पना भी प्रदान करता है…

Read More

देहरादून – राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की।कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिन अपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों…

Read More

मणिपुर – मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद आज पहली बार राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। एक दिवसीय सत्र के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है। हालांकि, कुकी समुदाय के विधायकों ने विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने की बात कही है। बीते दिनों जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) और स्वदेशी जनजातीय नेता मंच (आईटीएलएफ) ने  मणिपुर विधानसभा का सत्र बुलाने की निंदा की है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति कुकी विधायकों के भाग लेने के अनुकूल नहीं है।

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य…

Read More

देहरादून – रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। सीएम धामी सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

Read More

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सोमवार सुबह  राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया।कुछ बच्चों को चोटें आई…

Read More

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य के प्रगति की कामना की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की और शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री धामी ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है।…

Read More

 हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंर्तगत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया और पं.  मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More