नई दिल्ली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुरली मनोहर जोशी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
Author: Onnu
देहरादून – अपर मुख्य सचिव, वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्मय से खनन, वन, आबकारी, ऊर्जा, परिवहन, वित्त, सिंचाई आदि विभागों के राजस्व की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में खनन के लिए निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए वन निगम, कुमाऊं मण्डल विकास निगम व गढ़वाल मण्डल विकास निगम को अपनी कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार लाने की हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि खनन के संबंध में दायर वादों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सदस्य अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अजय टम्टा को लोक सभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
चमोली – बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की जान चली गई। वहीं चारधाम याात्रियों की बस भी एक वाहन से टकरागई, जिसमें एक की मौत हो गई।बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन देवलीबगड़ के पास दुर्घटनागग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ओर डीडीआरएफ मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के…
मुंबई – जापानी फिल्म ‘सेवन समुराई’ के नए पुनर्स्थापित 4K संस्करण की स्क्रीनिंग इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। अब यह अपनी नाटकीय रिलीज के लिए अमेरिका आ रही है। जानूस शुक्रवार 5 जुलाई को न्यूयॉर्क के फिल्म फोरम में रेस्टोरेशन की शुरुआत करेगा। इसके बाद रविवार, 7 जुलाई को इसका प्रीमियर अमेरिकन सिनेमैथेक के मिस्र थिएटर में होगा। फिल्म शुक्रवार, 12 जुलाई को लॉस एंजिल्स में रिलीज होगी। अब इसका फर्स्ट लुक पोस्टर और ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ‘सेवन समुराई’ में प्रसिद्ध जापानी अभिनेता…
बंगलूरू – कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। राहुल पर समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का आरोप है। पिछले साल विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। ताजा मामले के अनुसार, पिछले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस दौरान कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। जिसके…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में नैनीताल- उधमसिंह नगर लोक सभा सीट से नव निर्वाचित सदस्य अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर मुख्यमंत्री ने अजय भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लखनऊ – राजधानी लखनऊ में सुबह चली तेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। कई इलाकों में पेड़ गिरने से रास्ते ठप हो गए। कुछ लोगों की गाड़ियों में भी पेड़ गिर गए। बृहस्पतिवार की सुबह यूपी के अवध क्षेत्र में एकदम से मौसम बदल गया। राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में बारिश हुई। बारिश के साथ कई हिस्सों में आंधी भी चली। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की चेतावनी पहले ही दी थी।
बंगलूरू – देश की रक्षा उत्पादन इकाई हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की रॉकेट निर्माण क्षमता में इजाफा होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस सोमनाथ ने एचएएल के एयरोस्पेस प्रभाग में अत्याधुनिक प्रोपेलेंट टैंक उत्पादन और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीनिंग सुविधाओं का उद्घाटन किया। एचएएल ने कहा कि ये सुविधाएं इसरो की बढ़ती उत्पादन जरूरतों खासतौर से सबसे भारी और सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 के उत्पादन को पूरा करने में मदद करेंगी। वर्तमान में मौजूदा क्षमता प्रति वर्ष केवल दो एलवीएम-3 प्रक्षेपण की अनुमति देती है, जबकि इसरो की आवश्यकता प्रति वर्ष छह प्रक्षेपणों…
देहरादून – उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों में आज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।वहीं, राजधानी दून में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
