देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए लगातार विभागों की बैठक ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज समिट में निवेश के लिए उन परियोजनाओं की समीक्षा की, जिन पर विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने और विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष…
Author: Onnu
देहरादून – विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे।
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जैसे ही वह जकार्ता हवाईअड्डे के बाहर आए वैसे ही प्रवासी भारतीयों की भीड़ लग गई। सभी ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा शहर मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। दरअसल, पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए जकार्ता गए हैं। वह गुरुवार करीब साढ़े चार बजे जकार्ता पहुंचे, जहां उनका स्वागत सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़ों और बच्चों ने भी किया।पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।जन्माष्टमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, प्रभु श्रीकृष्ण से ऐसी कामना करता हूं।
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। नियम 58 के तहत मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश बहुत ज्यादा हुई है। 2023-24 में वर्तमान तक 45650 प्रभावित परिवार को 30.40 करोड़ की धनराशि दी गई है। हरिद्वार का सर्वे जारी। राज्य आपदा मोचन निधि से 301 करोड़ अग्रिम रूप से आवंटित किए। प्रदेश में बारिश के कारण 111 जनहानि हुई, 172 लोग घायल हुए।…
नई दिल्ली – जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। दिल्ली में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिन चलने वाली इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर फ्रांस तक राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के नहीं आने की चर्चा सबसे ज्यादा है। नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में 19 देशों के…
देहरादून – प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मनोरंजन – शाहरुख खान ‘जवान’ के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, और प्रशंसकों ने अपनी सीटें सुरक्षित करने में जरा भी कोताही नहीं बरती। अग्रिम बुकिंग में यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। शाहरुख खान इन दिनों अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में जवान, पठान से भी आगे निकल गई है। सिर्फ हिंदी पट्टी में ही नहीं बल्कि साउथ में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा…
देहरादून – विधानसभा सत्र का आज बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन सत्र के आज ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
