नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, ”उत्तराखंड के सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई ,वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “कंप्यूटर ऑन व्हील्स वाहन” को हरी झंडी दिखाई। इस वाहन के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जिन बच्चों के पास इंटरनेट और अन्य सुविधाओं का अभाव है उन्हें कम्प्यूटर व इंटरनेट तकनीक से संबंधित विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।हमारी सरकार प्रदेश के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।
देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन शनिवार 16 सितंबर प्रात: को विशेष पूजायें आयोजित की जायेगी उनके दीर्घायु तथा आरोग्य श्रीवृद्धि की प्रार्थना की जायेगी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन रविवार 17 सितंबर को भी बदरी- केदार सहित सभी बड़े मंदिरों में विशेष पूजायें आयोजित होगी जिसमें देश एवं प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की जायेगी।
देहरादून : महंत बालकनाथ योगी ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दर्शन किए। श्री महाराज ने श्री दरबार साहिब की परम्परानुसार शॉल पहनाकर महंत बालकनाथ योगी का स्वागत किया। दोनों महानुभावों नें शिक्षा व स्वास्थ्य सहित कई विषयों पर चर्चा की। महंत बालकनाथ योगी ने श्री महाराज के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा क्रमशः समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना की महंत बालकनाथ योगी वर्तमान में…
देहरादून : सूबे में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउण्डेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस अनुबंध के अनुसार विशेषकर चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुये स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराई जायेंगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़करण एवं विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउंडेशन…
उत्तरकाशी – वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे कि मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई । तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री…
देहरादून – उत्तराखंड में आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है ।
देहरादून – ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा…
नई दिल्ली – हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियो को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व को समझाया। स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी के महत्व को देखते हुए संविधान निर्माताओं ने 14 सिंतबर 1949 के दिन हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। गृह मंत्री ने कहा कि देश की मौलिक और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को सही मायनों में अपनी राष्ट्रभाषा में ही की जा सकती है। हिंदी दिवस के अवसर पर अमित शाह ने राष्ट्रभाषा हिंदी को परिभाषित करते हुए बताया कि दुनिया के…
