देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। इस सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजिकल जाँचें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क होंगी। अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेन्टर जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी…
Author: Onnu
देहरादून – हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गईl बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं…
नई दिल्ली – संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। आज लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर लंबी बहस की जाएगी। बता दें, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था। संसद के विशेष सत्र का तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की शुरुआत हुई। आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी समेत कई नेता इस बिल को लेकर चर्चा करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक…
देहरादून – जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर र की उड़ान आज सुबह से दोबारा शुरू की गई। हेली सेवा में जौलीग्रांट से कुल 18 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना हुए। रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 सीरिज का डबल इंजन बीस सीटर हेलिकॉप्टर आज सुबह साढे छह बजे एयरपोर्ट से पहले बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेगा। बदरीनाथ के दर्शन कराकर हेलीकॉप्टर वापस गुप्तकाशी में लैंड होगा। गुप्तकाशी से एक छोटे हेलिकॉप्टर में सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शनों को ले जाएगा। वापस गुप्तकाशी आने पर एमआई 17 से श्रद्धालुओं को वापस जौलीग्रांट लाया जाएगा। जौलीग्रांट से दो धामों…
नई दिल्ली – संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया। संसद के नए भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला भाषण दिया और कहा कि महिला आरक्षण बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम से जाना जाएगा, उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर कई सरकारों ने कोशिशें की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी, अब महिलाओं को अधिकार देने और…
देहरादून – पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध भूमि, विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित जनपद सागर मध्य प्रदेश पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री गणेश की भक्ति व आराधना को समर्पित श्री गणेश चतुर्थी” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस पावन अवसर पर उन्होंने गजानन महाराज से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की है।
मुंबई – तेलुगू फिल्म ‘रजाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर शुरू हुई खींच-तान। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।टीजर की शुरुआत में कहा जाता है कि 15 अगस्त, 1947 को हिंदुस्तान को अंग्रेजों से स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन हैदराबाद आजाद नहीं हो पाया था। वहां निजाम का शासन था, एक इस्लामी शासन जिसने बर्बरता की हद पार कर दी। सोशल मीडिया पर जहां इसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद हिंदुओं पर हुए अन्याय का सच दिखाती…
नई दिल्ली – संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में आयोजित की जाएगी। इससे पहले ही सांसदों का फोटो सत्र के लिए पहुंचना जारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नए भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सुबह ही पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने यहां उनका स्वागत किया।संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री…
