पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा देश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11.40 बजे शौकियाथल पहुंचे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जागेश्वर धाम पहुंचे। 124 मंदिरों के समूह जागेश्वर धाम में उन्होंने सर्वप्रथम जागेश्वर गर्भगृह में करीब 7 मिनट तक पूजा कर बाबा जागेश्वर के दर्शन किए। इसके पश्चात पुष्टिमता, महामृत्युंजय तथा केदारनाथ में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए अर्धनारेश्वर वृक्ष का अवलोकन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
Author: Onnu
पिथौरागढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद देखे। साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल भी बजाया। लोगों का हाथ हिलाकर स्वीकार अभिवादन किया। पीएम मोदी ने बीआरओ, आईटीबीपी और सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही जवानों का हौंसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में पहुंचे रं समाज के बच्चाें से भी मिले।
गुवाहटी – बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अबतक करीब सैकड़ों यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 गंभीर रूप से घायल हैं। वही, हादसे के बाद एक दिन बाद गुरुवार सुबह 1006 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन बिहार के…
पिथौरागढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री…
अल्मोड़ा: मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एस एस संधू ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम…
देहरादून।प्मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने योजनाओं को पूर्ण करने में राजस्व एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं में भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर राजस्व विभाग तथा वन सम्बन्धी प्रकरणों में वन विभाग से समन्वय करते हुए योजनाओं को पूर्ण…
देहरादून – दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई।
जोशीमठ – विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।
पिथौरागढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अक्तूबर) को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे एवं शिलान्यास करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह भारत-चीन सीमा पर सैनिकों से मिलेंगे और पिथौरागढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम मोदी करीब 9.30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और…
देहरादून। भारत के प्रमुख टेक इनेबल्ड मल्टी-स्पोर्ट स्कूल कॉम्पिटिशन प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) ने देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण की शुरूआत की। देहरादून में आज उल्लेखनीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ एसएफए चैम्पियनशिप्स की शुरूआत हुई, जिसमें एथलीट्स, स्कूलों एवं कोचेज ने शहर की प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की में 300 स्कूलों से 12000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, देश में स्कूल स्पोर्ट्स में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरणों की कल्पना तक नहीं की गई है। शहर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका…
