चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जनपद चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदर्श जनपद चम्पावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी से कार्य करने और विकास कार्यों में पारिस्थितिकी और पर्यावरण में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के लिए नोडल अधिकारी जनपद के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं…
Author: Onnu
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत वर्ष जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेज दिया गया था। अब केंद्र ने ज्योतिर्मठ तहसील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, स्थानीय जनता ने इस फैसले का स्वागत किया है। कुछ वर्षों से लगातार स्थानीय लोगों द्वारा जोशीमठ का नाम बदलने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। मुख्यमंत्री धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जोशीमठ तहसील को ज्योतिर्मठ नाम देने का फैसला किया था।
नई दिल्ली: कुवैत के मंगाफ शहर में हुई घटना की निगरानी और भारतीय श्रमिकों के शव को भारत वापस लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से कुवैत के लिए रवाना होने से पहले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “हमने कल शाम प्रधानमंत्री के साथ बैठक की थी। जैसे ही हम वहां पहुंचेंगे, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। स्थिति यह है कि ज्यादातर पीड़ित जलने के शिकार हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पीड़ितों की पहचान के लिए…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रभु श्री जगन्नाथ जी की पवित्र भूमि ओडिशा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत हेतु सभी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। सीएस ने लोक निर्माण, सिंचाई, पशुपालन, स्कूली शिक्षा, कौशल व तकनीकी शिक्षा विभाग को 24 घंटे की डेडलाइन देकर अवशेष 383.11 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट तत्काल नाबार्ड को भेजने के निर्देश दिए। सीएस ने 31 जुलाई की समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी विभागों को वित्त विभाग को डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने विभागों को भविष्य में नाबार्ड की समय सीमा के अनुसार ही अपने प्रोजेक्ट के बजट बनाकर समयबद्धता से भेजने की सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही…
नई दिल्ली – डिप्टी आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। वह जनरल मनोज पांडेय की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया है। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जारी एक बयान में कहा, सरकार ने वर्तमान सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख बनाने का फैसला लिया है। उनकी नियुक्ति 30 जून से प्रभावी होगी। रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जारी एक बयान में कहा, ‘सरकार ने वर्तमान सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी…
जम्मू – जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहल गांव में मंगलवार की रात मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। आतंकियों ने एक घर में घुसकर परिवार वालों को बंधक बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर फायरिंग की। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने घर से निकलकर सुरक्षा बलों को सूचना दी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। हीरानगर में आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए दो नागरिकों को इलाज के लिए हीरानगर अस्पताल लाया गया है।सुरक्षा…
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराए जाने पर सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी विभागों को 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने, बिजली की तारों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य विभाग को मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनके लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल, देहरादून में उपचार हेतु भर्ती केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
