देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर…
Author: Onnu
देहरादून – खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। आज बुधवार से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर…
देहरादून – चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भगवान रुद्रनाथ की जयकारों के साथ उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। बीते दो दिनों से हुई बर्फबारी के बाद आज धूप खिली तो श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों की सामना नहीं करना पड़ा।बुधवार को उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से सुबह 8:00 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए।मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र ने भी रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए।
मुंबई – नौ साल हो गए मिक्की और तनु की जोड़ी को पहली बार दर्शकों से अपना रिश्ता बनाए।वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट्स’ की कहानी के तीसरे सीजन तक आते – आते इसे बनाने वाली कंपनी टीवीएफ की कहानी ही कुछ और हो चुकी है। लेकिन, अच्छी बात ये है कि मिकी और तनु की कहानी पर इसका खास असर दिखा नहीं है। सिवाय इस बात के कि दोनों का रहन सहन का स्तर ऊंचा हो गया है। टीवीएफ में रहते हुए विश्वपति सरकार ने वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट्स’ का ताना बाना रचा था। पहली देसी सीरीज से ही उनका मामला जम…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमंत्रण भी दिया।मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दुबई में अभी तक विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹5450 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MoU साइन किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य उद्योग समूहों के साथ बैठक जारी है। दुबई में अब तक सर बायेटेक एवं हयात इंडिया के साथ ₹2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ ₹950 करोड़, जीटीसी…
हरिद्वार – हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को हरिद्वार में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। उन्होंने जगतगुरु को अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया,बता दें कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को हरिद्वार पहुंचे थे।
देहरादून: “श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” द्वारा गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी – पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया है और इस हेतु देहरादून के टिहरी-नगर के ” आजाद मैदान, अजबपुर कलां, दून यूनिवर्सिटी रोड़, देहरादून ” में 11 दिन की ‘ भव्य रामलीला ‘ का आयोजन शारदीय नवरात्रों में 15 से 25 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ” के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा,…
नई दिल्ली – पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन (जीएमआईएस) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने शिखर सम्मेलन में सभी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है और इस बदलती विश्व व्यवस्था में दुनिया नई आकांक्षाओं के साथ भारत की ओर देख रही है।इससे पहले, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मुंबई में शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश और 300 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना…
देहरादून – दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। आज और कल सीएम धामी पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है। लंदन, बर्मिंघम और दिल्ली में हुए रोड शो में निवेशकों के साथ निवेश पर करार किया गया। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने…
