देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा डिस्बर्शमेंट की प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी विभागों को इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को भी प्रस्तावों की स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को वितरण और अदायगियों में आ रही समस्याओं का…
Author: Onnu
नई दिल्ली – पीएम मोदी ने देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन नमो भारत को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। अब पीएम मोदी कुछ देर बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्रीहरिकोटा – मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद नए उत्साह से भरपूर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कल मिशन गगनयान के तहत मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इसरो 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। वह ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। रैपिडएक्स ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। कुल छह कोच की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच प्रीमियम श्रेणी का होगा। इसका किराया स्टैंडर्ड कोच से दोगुना निर्धारित किया गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में प्रीमियम कोच लगाए जाने का मकसद ऐसे यात्रियों को रैपिडएक्स ट्रेन…
उत्तरकाशी । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय “राज्य स्तरीय सेब महोत्सव – 2023” का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सेब महोत्सव में लगी सेब की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रदर्शनी में रेड चीफ, ऑर्गन स्पर, सुपर चीफ, गाला, गोल्डन डेलीशियस, रॉयल डेलीशियस, रेड डेलीशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन, बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन, ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल सहित कई सेब की प्रजाति प्रदर्शित की गई। इस…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात क दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंदन, बर्मिघम, दिल्ली, दुबई और अबूधाबी में अब 54 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं।नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में तथा अभी दुबई और अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशकों का उत्तराखंड आने के लिए और निवेश…
नई दिल्ली : ‘यूएई से भारत लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी। राज्य सरकार की ओर से विभिन्न समूहों के साथ 3550 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय यात्रा ‘उत्तराखंड में निवेश’ अभियान का एक हिस्सा थी। ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखंड’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों और एनआरआई से मुलाकात की और उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित बैठकों में भाग…
मुंबई: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने लगातार तीन मैच जीत चुकी टीम इंडिया का सामना आज 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा। इस मैच में टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। भारत विश्व कप में लगातार तीन मुकाबले जीत चुका है और अगर बांग्लादेश के खिलाफ भी मुकाबला जीत जाता है तो सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद टीम दो मैच हार चुकी है।
नई दिल्ली – इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक गुरुवार को इस्राइल पहुंचेंगे। ऋषि सुनक इस्राइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 18 अक्तूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस्राइल का दौरा किया था और इस्राइल के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया था। ब्रिटिश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ऋषि सुनक बेंजामिन नेतन्याहू से मिलकर समर्थन देंगे और गाजा और इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करेंगे। इस्राइल दौरे से पहले ब्रिटिश…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में आज सचिवालय में होमगार्ड्स, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, बैंक, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग तथा गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रदेश में स्थित सभी बैंकों, एयरपोर्ट्स, हेलीपेड, औद्योगिक संस्थानों, सिडकुल, राज्य एवं केन्द्र सरकार के उपक्रमों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बलों की आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी गृह विभाग को जल्द प्रेषित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के…
