Author: Onnu

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में इस बार संचारी और गैर संचारी दोनों तरह के रोगों से खुद को दूर रखने के लिए आयुष आहार दिखाई दिया। इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, रागी से बने दिल्ली के रग्गी लड्डू और जयपुर के त्रिफला जैम तक का स्वाद चखने को मिलेगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीन से पांच नवंबर के बीच…

Read More

नई दिल्ली – इन दिनों देश के कई इलाकों में हवा जहर बनी हुई है। गुरुवार को राष्ट्रीय दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी की दर्ज की गई। दिल्ली के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा दमघोंटू रही। नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 695 तक पहुंच गया। उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हवा खराब रही और एक्यूआई 200 से ऊपर दर्ज किया गया। शुक्रवार को हालात में सुधार होता नहीं दिखा। राजधानी दिल्ली में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु दमघोंटू हो गई है। गुरुवार को एक बार फिर…

Read More

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करने के पश्चात नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी के साथ चेन्नई, बैंगलौर तथा अहमदाबाद में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई है। जिसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्री, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं हॉस्पिटैलिटी आदि के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है। अभी अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ आयोजित बैठक के…

Read More

हल्द्वानी।आज जनपद नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष- 2023 के अंतर्गत कृषक महोत्सव रबी- 2023 के जनपद स्तरीय कृषक गोष्टी के उद्घाटन समारोह में सम्मलित हुई।यह महोत्सव आज से शुरू होकर आगामी 8 नवम्बर तक चलेगा।जनपद प्रभारी मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए कई अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्ही के प्रयासों से आज देवभूमि के मोटे अनाजों को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।साथ ही कहा कि इस महोत्सव में कृषि क्षेत्र की नवीनतम विधाओं, नवाचारों और…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया। साथ ही वहां चरखा भी चलाना सीखा।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर आज सुबह गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

Read More

 देहरादून – उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु अहमदावाद में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छठवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी जो सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी पर अमल…

Read More

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में दीपावली पर्व 2023 के अवसर पर अतिशबाजी के लाईसेंस निर्गत करने के संबंध में व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लाईसेंस निर्गत करते समय सुरक्षा के दृष्टिगत मानकोें का पूर्ण परिपालन करावाने तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने विभाग से सम्बन्धित व्यवस्था बनाने  के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर सुरक्षा के दृष्टिगत बताये जाने वाली सभी जानकारी की पम्पलेट बनाकर सम्बन्धित पटलों को उपलब्ध करायेंगे…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने 08 और 09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी…

Read More

रुद्रप्रयाग –  तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोचार और विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस अवसर पर डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुजनों को बधाई दी। कहा कि पहली बार तुंगनाथ में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार व मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। आज प्रात: ब्रह्ममुहुर्त में भगवान तुंगनाथ…

Read More